फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal EVM's master stroke game is not left anywhere Kapil?

केजरीवाल EVM का मास्टर स्ट्रोक खेल कहीं कपिल से बच तो नहीं रहे?

Tue, 09 May 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Tue, 09 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal EVM's master stroke game is not left anywhere Kapil?
कपिल मिश्रा, अरविंद केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र जब शुरू हुआ तो सबको आस थी कि केजरीवाल जरूर कपिल मिश्र के‌ खिलाफ बड़ा खुलासा करने वाले हैं, लेकिन हुआ उसके उल्ट। कपिल मिश्रा के आरोपों में घिरे केजरीवाल को बचाने के लिए विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने ईवीएम में छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा शुरू की। सौरभ भारद्वाज आए और EVM जैसी मशीन का लाइव डेमो देने लगे। उनसे पहले अलका लांबा ने भी example देकर ईवीएम पर उठे रहे सवालों को गिनाया। 
विज्ञापन


अब मुख्य बात ये है कि मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से जिस तरह कपिल मिश्र ने एक के बाद एक केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए, इससे कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी की चमक फीकी पड़ी। सवाल ये है कि कुछ दिन पहले तक हार का कारण ईवीएम की बजाय अन्य कारणों को मानने वाले केजरीवाल को आज ही ईवीएम की याद क्यों आई। विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाया गया। कहीं केजरीवाल EVM का मास्टर स्ट्रोक खेल कहीं कपिल से बच तो नहीं रहे?
विज्ञापन


आज भी सुबह कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई में तीन एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी विदेश यात्राओं की जानकारी है जिनके पैसे का कोई हिसाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी ने कल तक इनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो कपिल ‌मिश्रा ने कल से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा, आशीष खेतान और सत्येंद्र जैन वो नेता हैं ज‌िनके व‌िदेश दौरों की जानकारी कप‌िल म‌िश्रा सार्वज‌न‌िक करवाना चाहते हैं। कप‌िल म‌िश्रा ने केजरीवाल और उनके र‌िश्तेदारों के ल‌िए हुई लैंड डील और आम आदमी पार्टी को द‌‌िए गए 2 करोड़ के चंदे में हुए घोटाले की भी एफआई आर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed