{"_id":"5a5495fe4f1c1bc20a8b76bd","slug":"kamal-haasan-cite-in-varanasi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः विवादित बयान मामले में अभिनेता कमल हासन कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः विवादित बयान मामले में अभिनेता कमल हासन कोर्ट में तलब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 09 Jan 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
कमल हासन
- फोटो : file photo
फिल्म अभिनेता कमल हासन के हिंदुओं को आतंकी और हिंदू संगठनों को आतंकवादी कहने वाले बयान को लेकर वाराणसी कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस मुकदमे में मंगलवार को दूसरे गवाह अवनीश राय का बयान वाराणसी कोर्ट में दर्ज किया गया। कोर्ट ने अभियुक्त/विपक्षी कमल हासन को तलब कर बहस के लिए 2 फरवरी 2018 की तिथि नियत की है।
बता दें कि बनारस के शिवपुर के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की ओर से दाखिल इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि तमिल फिल्म अभिनेता तमिल पत्रिका में अपने नियमित स्तम्भ में लिखा कि हिन्दू आतंकवाद है।
उन्होंने हिन्दू संगठनों को कट्टर पंथी बताते हुए उन्हें आतंकियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। अभिनेता ने हिन्दुओ को हिंसक भी बताया है। अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता ने अभिनेता को तलब कर उन्हें दंडित करने की मांग की थी।