फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female professor's class entered his driver

महिला प्रोफेसर की क्लास में घुस आया उनका ड्राइवर, खूब चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Mon, 06 Mar 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Female professor's class entered his driver
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सीनियर आईएएस की प्रोफेसर पत्नी ने अपने ड्राइवर के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। लेडी प्रोफेसर का आरोप है कि आए दिन ड्राइवर उन्हें परेशान करता है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरूआती पूछताछ में पुलिस आरोपी को मानसिक रोगी बता रही है। वैशाली में रहने वाली महिला जीटी रोड स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके पति दिल्ली में सीनियर आईएएस हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर लेडी प्रोफेसर अपने ड्राइवर को लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचीं। प्रोफेसर का कहना था कि उनका ड्राइवर बात-बात पर परेशान करता है।

वह उसे कई बार नौकरी से हटा भी चुकी हैं

Female professor's class entered his driver
प्रतीकात्मक च‌ित्र

वह उसे कई बार नौकरी से हटा भी चुकी हैं, लेकिन ड्राइवर उनके पति से माफी मांगकर दोबारा नौकरी पर लग जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह कॉलेज में एग्जाम ले रही थीं।

इसी दौरान उनका ड्राइवर उनसे मिलने क्लास रूम की ओर आने लगा। प्रिंसिपल ने उसे रोका तो ड्राइवर ने उनसे भी बदतमीजी की। कॉलेज में करीब 10 मिनट तक ड्रामा चलता रहा।

इसके बाद वह आरोपी को लेकर सिहानी गेट थाने चली आईं। सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में महिला प्रोफेसर से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed