फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam hold meeting with diplomats from 50 countries for to made Global Investor Meet successful

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को लेकर सीएम जयराम ने 50 देशों के राजनयिकों के साथ की बैठक

Thu, 11 Jul 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jul 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam hold meeting with diplomats from 50 countries for to made Global Investor Meet successful
50 देशों के राजनयिकों के साथ सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में हिमाचल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने के उद्देश्य से लगभग 50 देशों के राजनयिकों को राज्य में निवेश की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

विज्ञापन


इस दौरान उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने देश के उद्यमियों, निवेशकों और व्यापार संघों को हिमाचल में अपनी पसंद के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर निवेश करने के लिए प्रेरित व सहयोग करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरण ने कहा कि धर्मशाला में 7 व 8 नवंबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में पूरे विश्व के निवेशकों व व्यापार संघों को आमंत्रित किया जाना राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है। विदेश मंत्रालय इसमें फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के धर्मशाला में आयोजित होने वाली प्रथम ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को मूर्त रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा प्राकृतिक सौंदर्य व प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध हिमाचल में बेहतर अधोसंरचना, निवेश मित्र माहौल, शांत वातावरण और सरकार की उदार नीतियां संभावित निवेशकों और प्रदेश के लोगों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होंगे। 


 इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि  प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक संभावित निवेशकों और उद्यमियों को निराश नहीं होना पड़ेगा और सरकार उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed