फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh speaks on development in saifai

सैफई में बोले अखिलेश, नौजवानों को नौकरी देना सबसे बड़ी चुनौती

Mon, 28 Mar 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Mar 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh speaks on development in saifai
सैफई में युवाओं को द‌िए सीएम ने स्टेम‌िना बढ़ाने के ट‌िप्स - फोटो : अमर उजाला
नौजवानों को नौकरी देना सबसे बड़ी चुनौती है, यही देखते हुए हमने पुलिसभर्ती को सरल बना दिया है। नौजवान रोज दौड़ने का अभ्यास करें और स्टेमिना बढ़ाएं। ये बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में कहीं।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश सोमवार को सैफई में एग्री हॉर्टीटेक कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि लखनऊ की तरह सैफई में कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और विदेशी कंपनियां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


अखिलेश ने किसानों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मदद के बिना ये कार्यक्रम संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। अर्थव्यवस्था किसानों पर ही निर्भर है। सीएम ने कहा कि समाजवादी लोग अर्थव्यवस्था बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साड़ियों के झगड़े में नहीं पड़ना चाहते अखिलेश

cm akhilesh speaks on development in saifai
सीएम ने बांधे सपा की तारीफ के पुल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि योजनाओं से दूध और अंडों का उत्पादन बढ़ा है यूपी में हर रोज 20 लाख अंडों का उत्पादन हो रहा है। उत्पादन कैसे बढ़े ये जानकारी किसानों को दी जा रही है।

इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की तारीफ की तो केंद्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, काम और विकास के मामले में सपा ने केंद्र सरकार को पीछे छोड़ दिया है।

सीएम अखिलेश ने कहा कि वह साड़ियों के झगड़े में नहीं पड़ना चाहते वह साड़ियों की जगह समाजवादी पेंशन दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed