फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Haryana IPS, SSP Traffic, Shashank Anand

एसएसपी ट्रैफिक के लिए दौड़ शुरु, इनके नाम की सबसे ज्यादा चर्चा

Sat, 24 Dec 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Dec 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Haryana IPS, SSP Traffic, Shashank Anand
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
हरियाणा के आईपीएस शशांक आनंद चंडीगढ़ के एसएसपी ट्रैफिक की दौड़ में शामिल हो गए हैं। हरियाणा सरकार के नाम सुझने के बाद यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों में शशांक आनंद के नाम पर औपचारिक सहमति बन गई है। अगले सप्ताह नए एसएसपी ट्रैफिक की नाम पर मुहर लग सकती है। वर्तमान में शशांक आनंद हरियाणा के जिला जींद में बतौर एसपी तैनात हैं। शशांक आनंद के साथ दो अन्य अधिकारी सिमरदीप सिंह और अरुण नेहरा का नाम भी दौड़ में शामिल है। 
विज्ञापन


इससे पहले प्रशासन हरियाणा सरकार द्वारा भेजे गए तीन अधिकारियों के पैनल में से आईपीएस अश्विन शैण्वी का नाम फाइनल कर चुका था। लेकिन प्रतिनियुक्ति से पहले ही अश्विन शैण्वी ने चंडीगढ़ में ज्वाइन करने से इनकार कर दिया था। अश्विन शैण्वी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस बात के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था।
विज्ञापन


शैण्वी के मना करने के बाद दोबारा से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आईपीएस अधिकारी मनीष चौधरी के रिलीव होने के बाद से इस पद का कार्यभार दूसरे अधिकारी को सौंपा गया है। मई में मनीष चौधरी चंडीगढ़ ट्रैफिक एसपी के पद से रिलीव हुए थे। इसके बाद वह हरियाणा काडर में यमुनानगर के एसपी का कार्यभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed