फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF's 36th battalion army person died from drowning in rspura jammu kashmir

आईबी पर गश्त करते नाले में बहा बीएसएफ का एसआई, तलाशी अभियान जारी, पाक से भी साधा गया संपर्क

Sun, 29 Sep 2019 10:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 10:29 PM IST
सार

  • बह कर सीमा पार जाने की आशंका, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
  • तलाशी अभियान जारी, पाकिस्तान से भी साधा गया संपर्क

विज्ञापन
BSF's 36th battalion army person died from drowning in rspura jammu kashmir
सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहा सीमा सुरक्षा बल का एक सब इंस्पेक्टर नाले में बह गया है। शनिवार देर शाम बहे एसआई का रविवार देर रात तक सुराग नहीं लग पाया है। उसके बह कर पाकिस्तान पहुंच जाने की आशंका है।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर की पहचान बीएसएफ की 36वीं बटालियन में तैनात पारितोष मंडल (54) निवासी नदिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। लापता एसआई को खोजने के लिए पाकिस्तान से भी संपर्क किया गया है। 
विज्ञापन


पारितोष मंडल और तीन अन्य जवान शनिवार की शाम अग्रिम पोस्ट तक जाने के लिए नाव पर पर सवार हुए थे। पोस्ट तक जाने के लिए नाला पार करना पड़ता है।

ऐसे में नाव पर सवार चार लोग जैसे ही नाले के मध्य तक पहुंचे तो तेज बहाव से नाव का संतुलन बिगड़ गया। इससे पारितोष नाले में जा गिरे। शनिवार रात भर साथी जवान उनकी खोज में जुटे रहे। रविवार को फिर खोज शुरू की गई लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले का पानी पाकिस्तान में दाखिल हो जाता है, ऐसे में पारितोष के बहकर पाकिस्तान में चले जाने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची डिजास्टर रिस्पांस टीम के सदस्य लगातार खोज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed