{"_id":"65ca19a00552144d2b071cbd","slug":"amroha-bodies-of-man-and-woman-found-in-ramganga-canal-both-dead-bodies-were-in-this-condition-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: रामगंगा नहर से मिले महिला और पुरुष के शव, इस हालत में थी डेड बॉडी.. पुलिस खोज रही पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: रामगंगा नहर से मिले महिला और पुरुष के शव, इस हालत में थी डेड बॉडी.. पुलिस खोज रही पता
Mon, 12 Feb 2024 06:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2024 06:44 PM IST
सार
अमरोहा के मंडी धनौरा इलाके में रामगंगा पोषक नहर से दो शव बरामद किए गए हैं। इसमें एक महिला और दूसरा पुरुष का शव है। पुलिस दोनों शवों की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए बिजनौर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
राम गंगा पोषक नहर में मिले दो शव (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के निकट राम गंगा पोषक नहर में दो घंटे के अंतराल में पुरुष व महिला के शव मिले मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे शेरपुर गांव के निकट ग्रामीणों ने रामगंगा पोषक नहर में एक पुरुष का शव उतराता देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव किसी पुरुष का था और काफी गल चुका था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुरुष की अनुमानित आयु 40 साल है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अभी शव का पंचनामा भरा ही था कि रामगंगा पोषक नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक महिला की अनुमानित आयु करीब 25 साल होगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामगंगा पोषक नहर में दोनों शव बिजनौर दिशा से बहकर आए हैं। जनपद बिजनौर के अधिकारियों को पुरुष व महिला के शव मिलने व उनके हुलिए की जानकारी दी गई है। फिलहाल दोनों शव मोर्चरी पर रखे गए हैं।