फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   96 deaths and 2007 new corona cases reports in Haryana

हरियाणा में राहत भरी खबर: 52 दिन बाद 2007 नए पॉजिटिव मिले, 5025 ठीक होकर घर लौटे, 96 की मौत

Fri, 28 May 2021 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 May 2021 10:17 PM IST
सार

हरियाणा में इस समय 25075 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 95 फीसदी से अधिक है। महामारी से अब तक 8035 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 

विज्ञापन
96 deaths and 2007 new corona cases reports in Haryana
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में कोरोना केसों के घटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 52 दिनों के बाद सबसे कम 2007 केस आए, जबकि 5025 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में नए केसों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या है। केवल हिसार जिले में 215 नए केस आए हैं, शेष जिलों में संख्या इससे कम है। 

विज्ञापन


रिकवरी दर बढ़कर 95.60 प्रतिशत हो गई है। जबकि 44 दिनों के बाद एक्टिव केसों की संख्या 25075 रह गई है, जो 14 अप्रैल के बाद सबसे कम है। इसी प्रकार, एक दिन की संक्रमण दर 4.48 प्रतिशत और दूसरी लहर की पॉजिटिविटी 14.95 है। कुल संक्रमण दर 8.46 फीसदी है।
विज्ञापन


मौत का आंकड़ा आठ हजार पार
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 96 रही। ऐसे में कुल मरने वालों की संख्या 8035 पहुंच गई है। गुरुग्राम 8, नूंह-फरीदाबाद-महेंद्रगढ़ 1-1, चरखी दादरी-सोनीपत-पंचकूला 2-2, हिसार 14, अंबाला-सिरसा-झज्जर 5-5, करनाल-पानीपत -रेवाड़ी-कुरुक्षेत्र 4-4, रोहतक-यमुनानगर-भिवानी 3-3, पलवल-कैथल-जींद 6-6, फतेहाबाद में 7 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


757039 की स्क्रीनिंग, 81 पॉजिटिव
शुक्रवार को प्रदेशभर के गांवों में 757039 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 5594 के सैंपल लिए गए, जबकि 81 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक गांवों में 99098 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और इनमें से 3280 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed