{"_id":"5ce8c005bdec22075e0774a0","slug":"swami-vairag-anand-sacked-by-niranjani-akhara-who-organized-anushthan-for-digvijaya-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह के लिए 5 कुंतल मिर्च से हवन करने वाले 'मिर्ची बाबा' निरंजनी अखाड़े से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय सिंह के लिए 5 कुंतल मिर्च से हवन करने वाले 'मिर्ची बाबा' निरंजनी अखाड़े से बाहर
Sat, 25 May 2019 10:26 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 25 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
दिग्विजय सिंह और मिर्ची बाबा
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हवन करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद बाबा को निरंजना अखाड़े से बर्खास्त कर दिया गया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Mahamandaleshwar Swami Vairagyanand sacked by Niranjani Akhara after he had organized a 'Yajna' and 'Anusthan' for Bhopal Congress candidate Digvijaya Singh during campaign.
— ANI (@ANI) May 25, 2019
उन्होंने सिंह की जीत के लिए पांच कुंतल मिर्च से यज्ञ किया था। जिसके बाद उन्हें मिर्ची बाबा भी कहा जाने लगा। लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही वो गायब हो गए। इस सीट से भाजपा प्रत्याक्षी प्रज्ञा ठाकुर ने जीत हासिल की है।
चुनाव से पहले मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए मिर्ची हवन करते हुए पूरी मीडिया के सामने दावा किया था कि भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ही जीतेंगे। अगर उनकी जगह कोई और जीता तो वो समाधि ले लेंगे।
मिर्ची बाबा ने हवन के साथ ही दिग्विजय सिंह की जीत की कामना की थी। साथ ही यह संकल्प भी लिया था कि अगर दिग्विजय सिंह भोपाल में हारे तो वह जल समाधि ले लेंगे। दिग्विजय सिंह के लिए मिर्ची बाबा के अलावा भाजपा से राज्यमंत्री रह चुके कम्पयूटर बाबा ने भी करीब 7 हजार साधू-संतों के साथ हवन-यज्ञ किया था।
