फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Six killed many injured after bus falls into river in Jharkhand Hazaribag

झारखंड के हजारीबाग में हादसा: नदी में गिरी 52 यात्रियों को ले जा रही बस, सात की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sat, 17 Sep 2022 08:44 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 08:44 PM IST
विज्ञापन
Six killed many injured after bus falls into river in Jharkhand Hazaribag
Jharkhand - फोटो : ANI

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में 52 लोग सवार थे। बस में सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के बस में फंसे होने की आशंका के कारण बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस 30 फीट नीचे नदी में पलट गई। घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोग गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। 
विज्ञापन




एसपी हजारीबाग ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही एक बस के आज दोपहर सीवान नदी पर पुल से गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 12-13 घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। PMO ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड के हजारीबाग ज़िले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले मध्यप्रदेश के श्योपुर में आयोजित पीएम मोदी की सभा में आईं महिलाओं की बस हादसे का शिकार हो गई थी। पीएम की सभा से लौटते वक्त बस पलट गई थी। बस में 30 महिलाएं सवार थीं। हादसे में दस महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़ने के बाद श्योपुर जिले के कराहल में पहुंचे थे। पीएम ने यहां महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लिया और सभा को संबोधित किया था।


प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले से प्रतिबंधित तृतीया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित समूह के सदस्यों की पहचान दिनेश उर्फ दिनेश राम (25) और बबलू रविदास (22) के रूप में हुई है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने कहा कि ये करीब 24 मामलों में वांछित थे। सूचना मिलने के बाद कि प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्य बड़कागांव के एक स्कूल में छिपे हुए हैं, पुलिस ने शैक्षणिक संस्थान में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस बीच शुक्रवार को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बसनावा जंगल से 30 किलो वजन के दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed