Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ramgarh accident news update about nalanda family died in road accident jharkhand bihar news

रामगढ़ हादसा: मातम में बदली मन्नत की यात्रा; किस छोटी-सी खुशी के रास्ते 'काल' ने 13 की मौत का रास्ता ढूंढ़ा?

Sun, 29 Nov 2026 09:32 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

Ramgarh Road Accident: काल की नजर ऐसी टेढ़ी थी कि रात के अंधेरे की चिंता नहीं, कुहासे का डर नहीं, न ही भारी वाहनों से कोई खौफ और न गति पर नियंत्रण ही। छोटी-सी खुशी आने पर मन्नत की यात्रा निकली, लेकिन मौत का मंजर बन गया।

विज्ञापन
ramgarh accident news update about nalanda family died in road accident jharkhand bihar news
यह पांच अब नहीं। इनके साथ इन बच्चों की दादी, फूआ, चाचा... कुल 13 की जान गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने नालंदा जिले के बेन प्रखंड स्थित जांघारों गांव की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया है। दरअसल, इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले जांघारों गांव के स्कूल संचालक विवेक कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की हाल ही में सरकारी शिक्षक के पद पर नौकरी लगी थी और उनकी जॉइनिंग अस्थावां प्रखंड में हुई थी। घर में आई इस बड़ी खुशी के बाद परिवार ने मां छिन्नमस्तिका के दरबार रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने की मन्नत मांगी थी।
विज्ञापन


महामहिम ने जताया दुख
विज्ञापन




इसी मन्नत को पूरा करने के लिए विवेक कुमार अपने पूरे परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ शनिवार रात स्कॉर्पियो से रजरप्पा के लिए निकले थे। लेकिन, रामगढ़ के पैंकी के समीप एनएच-33 पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी गाड़ी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 14 लोगों में से 13 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में सिर्फ गाड़ी का चालक किसी तरह बच निकला, जो गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सम्राट ने जताया दुख





यहां क्लिक कर हादसे की दूसरी खबर भी पढ़ें

विवेक का पूरा परिवार खत्म, रिश्तेदार भी बने काल का ग्रास
गांव के ग्रामीण और रिश्तेदार गौतम कुमार तथा चंदन कुमार ने रुंधे गले से बताया कि विवेकानंद वर्ष 2014 से गांव में अपना निजी स्कूल चला रहे थे और क्षेत्र में उनकी काफी अच्छी प्रतिष्ठा थी। रजरप्पा जाने वाली गाड़ी में विवेक कुमार खुद, उनकी मां प्रमिला देवी, शिक्षिका पत्नी अमृता कुमारी, बेटी सोनाली, बड़ा बेटा शुभम और छोटा बेटा अमन सवार थे—यानी विवेक का पूरा हंसता-खेलता परिवार एक ही पल में खत्म हो गया। इनके साथ ममेरा भाई चंदन कुमार और राजेश, मौसेरा भाई सिंटू, एक मौसेरी बहन तथा रमाकांत समेत कुल 14 लोग यात्रा कर रहे थे।

‘बेटा को मना किए थे मत जाओ, सुबह चार बजे आई मौत की खबर’
रविवार सुबह जैसे ही जांघारों गांव में इस हृदयविदारक घटना की खबर पहुंची, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और किसी के घर चूल्हा नहीं जला। हादसे में अपने बेटे को खोने वाली राजेश की मां रेणु देवी दहाड़ मारकर रोते हुए कह रही थीं कि उन्होंने अपने बेटे को जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और सुबह करीब चार बजे फोन पर उसके दुनिया से चले जाने की मनहूस खबर मिली। वहीं, परिवार की बुजुर्ग फुला देवी ने बिलखते हुए बताया कि घर के लोग कुछ बीमार भी चल रहे थे, इसलिए पूजा-अर्चना और मन्नत पूरी करने के लिए सभी बाल-बच्चों को साथ लेकर रजरप्पा गए थे। पूरे जांघारों गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीण पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
(इनपुट- सूरज कुमार, नालंदा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed