{"_id":"5c0c424ebdec2241585f3d67","slug":"shivraj-says-on-exit-poll-i-will-be-the-largest-surveyor-and-bjp-will-come-in-government-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल पर शिवराज के बोल : मैं सबसे बड़ा सर्वेयर, भाजपा की सरकार बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जिट पोल पर शिवराज के बोल : मैं सबसे बड़ा सर्वेयर, भाजपा की सरकार बनेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 09 Dec 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि प्रदेश में भाजपा ही स्पष्ट बहुमत के साथ लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा की हार दिखाए जाने पर टिप्पणी करते हुए चौहान ने कहा, ‘मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं और जनता की नब्ज पहचानता हूं। मैंने मध्य प्रदेश की यात्रा की है और लोगों से मिला हूं। इसीलिए कह रहा हूं कि भाजपा बहुमत से जीत दर्ज करेगी।’
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बारे में एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को बढ़त दिखाई जा रही है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान चुनाव की थकान मिटाने अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क गए थे।
उन्होंने तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों और बहनों के लिए जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि जनता की भलाई के लिए मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया है और भाजपा बहुमत से जीतेगी।