फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj says on exit poll I will be the largest surveyor and BJP will come in government again

एग्जिट पोल पर शिवराज के बोल : मैं सबसे बड़ा सर्वेयर, भाजपा की सरकार बनेगी

Sun, 09 Dec 2018 03:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 09 Dec 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
Shivraj says on exit poll I will be the largest surveyor and BJP will come in government again
shivraj singh chouhan
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि प्रदेश में भाजपा ही स्पष्ट बहुमत के साथ लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा की हार दिखाए जाने पर टिप्पणी करते हुए चौहान ने कहा, ‘मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं और जनता की नब्ज पहचानता हूं। मैंने मध्य प्रदेश की यात्रा की है और लोगों से मिला हूं। इसीलिए कह रहा हूं कि भाजपा बहुमत से जीत दर्ज करेगी।’
विज्ञापन


पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बारे में एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को बढ़त दिखाई जा रही है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान चुनाव की थकान मिटाने अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों और बहनों के लिए जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि जनता की भलाई के लिए मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया है और भाजपा बहुमत से जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed