फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you want to go to Lucknow or Meerut from Rajyarani, then wait till July 1

राज्यरानी से लखनऊ या मेरठ जाना है तो एक जुलाई तक करें इंतजार

Wed, 29 Jun 2022 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:59 AM IST
सार

राज्यरानी से मेरठ और लखनऊ जाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बावजूद राज्यरानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को 28 अप्रैल से छठी बार फिर रद किया गया है। 

विज्ञापन
If you want to go to Lucknow or Meerut from Rajyarani, then wait till July 1
राज्यरानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

    विज्ञापन
  • 30 जून तक निरस्त की गई है राज्यरानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस

  • गर्मी की छुट्टियों में अब तक छह बार रद्द की जा चुकी है यह ट्रेन

बरेली। राज्यरानी से मेरठ और लखनऊ जाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बावजूद राज्यरानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को 28 अप्रैल से छठी बार फिर रद किया गया है। रेलवे के अधिकारी इस बार भी कारण तकनीकी ही बता रहे हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक, 29 और 30 जून को चलने वाली लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (22453/22454) निरस्त रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का संचालन एक जुलाई से सुचारू रूप से संभव हो सकेगा।

विज्ञापन

ऐसे में बरेली से मेरठ जाने-आने के लिए भी सिर्फ नौचंदी एक्सप्रेस (14511/14512) का ही सहारा रह गया है। इस ट्रेन के स्लीपर कोच में 14 जुलाई, थर्ड एसी में 18 जुलाई, सेकंड एसी में 15 जुलाई और एसी फर्स्ट में 12 जुलाई से कंफर्म सीट मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि इससे पहले राज्यरानी को 28 अप्रैल से आठ मई, 12 मई से 22 मई तक रद किया था। ट्रेन को 24 मई से तीन जून तक रद किया गया। तीन जून से 12 जून तक रद कर दिया गया। रविवार को मात्र एक दिन का आदेश रेलवे ने दिया कि ट्रेन 14 जून तक रद रहेगी। अब 30 जून तक का आदेश दिया गया है।

 

 

राज्यरानी से मेरठ और लखनऊ जाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बावजूद राज्यरानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को 28 अप्रैल से छठी बार फिर रद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed