फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Expo 2020: BMP-II SARATH had shown its capability in artificial battlefield

Defence Expo 2020: दुश्मन के पास वह आंख नहीं जो नजर उठाकर देख सके, BMP ने दिखाया जलवा

Wed, 05 Feb 2020 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, लखनऊ
शशिधर पाठक, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 05 Feb 2020 06:09 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री में ने देखा सैन्यबलों का तालमेल,फायर पावर और डिफेंस

विज्ञापन
Defence Expo 2020: BMP-II SARATH had shown its capability in artificial battlefield
BMP-II SARATH defence expo - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी डिफेंस एक्सपो 2020 का उद्घाटन करने के बाद अहम क्षण.के भी गवाह बने। टैंक, तोप, हेलीकॉप्टर, कमांडो की क्षमता देखी। तालमेल, दक्षता और डिफेंस देखा। जिसने भी सैन्यबलों की बहादुरी देखी,सब रोमांच से भर गए। अवसर था सैन्यबल के प्रदर्शन का। कुछ दुश्मन सीमा में घुस आए थे।
विज्ञापन

 

दुश्मन के सीमा में घुस आने की सूचना मिलते ही सेना ने आपरेशन की योजना बनाई। बहुत ही कम समय में आर्टिलरी ने कवर फायर देना शुरू किया। इधर हेलीकॉप्टर से कमांडो स्पॉट पर उतरने के लिए तैयार थे। बीएमपी दुश्मन के ठिकाने ढहाने के लिए आगे बढ़ी और चारों तरफ से घुसपैठियों को घेर लिया। बीएमपी असल में रूसी रक्षा प्रणाली है, जिसे Boyevaya Mashina Pekhoty यानी इंफेंट्री कॉम्बैट व्हीकल कहते हैं, जो एंफीबियस कैटेगरी का है यानी सतह और पानी दोनों पर चल सकता है।

विज्ञापन


तेज गति से आते टैंक ने उन्मुक्त क्षमता.का प्रदर्शन करते हुए जल क्षेत्र को पार कर धावा बोल दिया। पलक झपकते ही भारतीय सैन्यबल ने कमांडो कर्रवाई करते हुए घुसपैठियों का सफाया कर दिया। पूरा आपरेशन युद्ध जैसे हालात को दर्शाते हुए हुए। जहां सेना ने आक्रमण के साथ साथ जोखिम की दशा में बचाव की क्षमता का भी प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताली बजाए बिना नहीं रह सके पीएम

इस पूरे आपरेशन के गवाह खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल विपिन रावत, रक्षा सचिव समेत तमाम सैन्य अधिकारी थे।  सैन्यबल का तालमेल और आक्रमण देखकर सबके हाथ तालियां बजाए बगैर नहीं रह सके।

पीएम ने किया फायर, दागी राइफल

प्रधानमंत्री ने रक्षा प्रदर्शनी का जायजा लिया। रक्षा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, न्यू इनवेंशन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्चुअल टेक्नोलॉजी को भी देखा। राइफल के पास गए, लक्ष्य पर निशाना लगाया और वर्चुअल सिस्टम पर गोली दाग दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed