फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   three youth threw red chilli powder in eyes of BJP MLA Kapildev Aggarwal

भाजपा विधायक पर हमला, आंखों में मिर्च झोंककर फरार हुए युवक

Tue, 13 Sep 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Sep 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
three youth threw red chilli powder in eyes of BJP MLA Kapildev Aggarwal
घायल भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में सोमवार सुबह जन-समस्याओं के बीच लोगों से रू-ब-रू हो रहे भाजपा विधायक के साथ अजीबो-गरीब वाकया हुआ। तीन युवक काम के बहाने भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के घर पहुंचे और उनकी आंखों में मिर्च डालकर भाग गए।

विज्ञापन


मिर्ची डालने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तीनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहे। अभी तक तीनों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, उन्‍होंने यह हरकत क्‍यों की, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

विधायक को नहीं लग पाई जरा भी भनक

three youth threw red chilli powder in eyes of BJP MLA Kapildev Aggarwal

बताते चलें कि गांधी कालोनी स्थित आवास पर शहर सीट से भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल जन-समस्‍याएं सुन रहे थे, वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच तीन युवक भी वहां पहुंचे और उन्‍होंने कुछ देर विधायक से बात की। विधायक को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। इस  बीच एक युवक ने अचानक मिर्च पाउडर निकाला और विधायक की आंखों में डाल दिया। 

मिर्च आंखों में पड़ते ही तेज जलन के कारण विधायक की चीख निकल गई। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, वैसे ही तीनों आरोपी फरार हो गए। 

इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में किया भर्ती

three youth threw red chilli powder in eyes of BJP MLA Kapildev Aggarwal

इसके बाद लोगों ने फौरन भाजपा विधायक को एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्‍टरों ने उनका उपचार किया। विधायक की आंखों में मिर्च डाले जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थक और रिश्‍तेदार अस्‍पताल पहुंचने लगे, इसके चलते अस्‍पताल में भी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

बताया जा रहा है क‍ि तीनों युवक भाजपा विधायक से पार्टी में शाामिल होने को लेकर चर्चा कर रहे थ्‍ाे। उधर, अभी उनके मकसद का पता नहीं चल पाया है। यह भी बताया जा रहा है क‍ि एक युवक को विधायक जानते हैं। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

विधायक से मिलने पहुुंचे जिलाधिकारी

three youth threw red chilli powder in eyes of BJP MLA Kapildev Aggarwal
विधायक पर हमले की खबर इलाके में फैल गई है और लोगों में इस बात की खासी नाराजगी देखी जा रही है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व बाकी अधिकारी भी विधायक देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

इतना ही नहीं भारी संख्या में भी लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। हालांकि, विधायक की तबीयत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed