{"_id":"59e2433a4f1c1b60678b5b39","slug":"thief-who-died-after-jumping-from-5th-floor-of-a-residential-building-at-rk-puram-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नियत से घर में घुसा, पकड़े जाने के डर से किया ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की नियत से घर में घुसा, पकड़े जाने के डर से किया ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस सोसाइटी में लिफ्टमैन की नौकरी करता था, उसी में सिविल अधिकारी के घर में मास्क लगाकर चोरी की नियत से घुस गया। जब जाग हुई तो उसने ऐसा काम किया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए क्या हुआ...
घटना दिल्ली के आरके पुरम की है। निवेदिता कुंज सोसाइटी के एक घर में शुक्रवार रात चोरी करने की नीयत से घुसा युवक पकड़े जाने के डर से पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
पढ़ें:- शेयर में रकम डूबी तो सातवीं मंजिल से कूदा युवक, तड़पकर मौत
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार निवेदिता कुंज में सिविल अधिकारी अशोक राजपूत रहते हैं। इसी सोसाइटी में रजावला (अलीगढ़) निवासी पवन (23) नाम का युवक लिफ्टमैन की नौकरी करता था। वह शुक्रवार रात करीब दो बजे अशोक राजपूत के घर में घुस गया।
घर में आवाज सुनकर अशोक राजपूत जग गए और उन्होंने पवन को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। लेकिन किसी तरह पवन छूट गया और उसे अशोक राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने पर अशोक चिल्लाने लगे।

चेहरे पर मास्क लगा रखा था
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
इससे सोसाइटी के लोग वहां पहुंच गए। अशोक की पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पवन ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि वो बाल-बाल बच गईं। सोसाइटी के लोगों को अपनी तरफ आता देख पवन ने पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे वह सिर के बल गिरा और मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें:- इनकम टैक्स अफसरों ने बुलाया तो बिल्डिंग के दूसरे माले से कूदा
पवन ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उसने अशोक राजपूत के घर में घुसने के लिए सर्विस सीढ़ियों को इस्तेमाल किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
पवन आरकेपुरम में एकता विहार की झुग्गियों में अकेला रहता था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां गांव में अकेली रहती है।