फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   man jump from second floor to escape himself from income tax officers

इनकम टैक्स अफसरों ने बुलाया तो बिल्डिंग के दूसरे माले से कूदा

Thu, 23 Mar 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
man jump from second floor to escape himself from income tax officers
डेमो इमेज - फोटो : Internet
प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न स्थानों पर आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मेसर्स चामुंडा वाइंस ग्रुप के जयपुर, उदयपुर, राजसमंद, सिरोही और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग पिछले दो दिनों से कार्रवाई करने में जुटी हुई है और विभाग को बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


ऐसे ही राजसमंद में भी आयकर विभाग की एक टीम चामुंडा ग्रुप के ठिकाने पर कार्रवाई करने पहुंची और कंपनी के दस्तावेज खंगाले गए। गड़बड़ी पाए जाने पर वहां मौजूद एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के डर से कंपनी का कर्मचारी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूद गया पर गनीमत यह रही कि उसे कुछ नहीं हुआ और वो सरपट भाग निकलने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में आयकर विभाग द्वारा अलग अलग जिलों में प्रतिष्ठित संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें कई नामी प्रतिष्ठानों में विभाग को भारी गड़बड़िया देखने को मिली। अभी विभाग ने गड़बड़ियों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed