{"_id":"59bd05204f1c1b2d688b4db7","slug":"brother-killed-sister-because-she-had-an-affair-and-asked-for-not-to","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मना करने पर भी बॉयफ्रेंड से मिलने से नहीं रुकी बहन, भाई ने दी खौफनाक सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मना करने पर भी बॉयफ्रेंड से मिलने से नहीं रुकी बहन, भाई ने दी खौफनाक सजा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
हॉरर किलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। चोटी कटने के बहाने एक भाई ने बहन का तकिये से दम घोंट दिया और शव दफनाने के लिए नोएडा से अमरोहा मूल निवास ले गया। हालांकि, अमरोहा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक माह बाद अमरोहा पुलिस की ये एफआईआर पुलिस कार्यालयों के चक्कर काटती हुई दो दिन पहले नोएडा पहुंची। फिर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को यहां की जेल में स्थानांतरित करा लिया।
पुलिस के अनुसार, अमरोहा निवासी सलमान (26) बहन सलमा (19) के साथ बरौला में किराये पर रहकर जूस की दुकान चलाता है। माता-पिता अमरोहा में मजदूरी करते हैं। सलमा का किसी युवक से प्रेम संबंध था। सलमान ने उसे कई बार रोका, लेकिन वह नहीं मानी तो उसने चोटी कटने की अफवाहों का बहाना बनाकर 18 अगस्त की रात बहन की तकिये से दम घोंटकर हत्या कर दी। सलमान के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी थी।

परिवार वालों की मदद से ही सलमान उसी रात कार से सलमा का शव लेकर अमरोहा चला गया था। अमरोहा सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमरोहा पहुंचने के बाद सलमान ने अफवाह फैला दी कि किसी ने नोएडा में उसकी चोटी काट ली थी। इससे वह बेहोश हुई और फिर उसकी मौत हो गई। गांव वालों को सलमान की कहानी पर संदेह हुआ। किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर फोन कर दे दी।
सूचना पाकर डायल 100 की टीम और अमरोहा देहात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उस वक्त परिवार वाले शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने रास्ते में रुकवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने परिजन से अलग-अलग पूछताछ की। बयानों में विरोधाभास था। लिहाजा, पुलिस ने सलमान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। इसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
रेंज और जिले के अधिकारियों के पास से होते हुए दो दिन पहले अमरोहा पुलिस की ये एफआईआर उनके थाने पहुंची है। इसके बाद उन्होंने अपने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी सलमान को भी बृहस्पतिवार को अमरोहा से यहां की जेल में स्थानांतरित कर लिया गया है।
- परशुराम, नोएडा थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक