{"_id":"5c9f2c1fbdec22145e481f46","slug":"men-beaten-son-of-bjp-leader-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने मचाया बवाल, भाजपा नेता के बेटे और कर्मचारी को लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने मचाया बवाल, भाजपा नेता के बेटे और कर्मचारी को लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जमकर पीटा
Sat, 30 Mar 2019 02:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर में रास्ते के विवाद में विवेकखंड एक स्थित नवाबपुरवा निवासी भाजपा नेता राम राज यादव के बेटे शुभम यादव और कर्मचारी सुरेंद्र पाल को दबंगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट में शुभम का एक पैर व सुरेंद्र का हाथ टूट गया है।
विज्ञापन
राम राज यादव ने पड़ोसी अजीत तिवारी व उसके परिवारीजनों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित राम राज यादव गोमतीनगर में डेयरी चलाते हैं। उनका रास्ते को लेकर अजीत तिवारी से कोर्ट में वाद चल रहा है।
राम राज का कहना है कि अजीत अक्सर उन्हें व परिवारीजनों को रोककर मारपीट करते रहते हैं व धमकाते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे अजीत व उसके परिवारीजन विवादित स्थल पर बिजली का मीटर लगवा रहे थे तभी बेटा शुभम वहां से गुजरा।
विज्ञापन
उसने मीटर लगवाते देखकर अजीत को टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर अजीत के परिवार का सदस्य अजय, जितेंद्र, प्रियंका व उसकी सहेली माधुरी व एक अन्य व्यक्ति वहां आ गए और लोहे की रॉड, बांका, लाठी-डंडों से शुभम पर हमला कर दिया।
जमीन को लेकर चल रहा विवाद
उसकी चीखें सुनकर मलिहाबाद निवासी कर्मचारी सुरेंद्र बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान राम राज के कारखाने में काम करने वाला रामसूचित यादव, जितेंद्र व अन्य लोग वहां आ गए। भीड़ देखकर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
पिटाई से सुरेंद्र का सिर फट गया और एक हाथ टूट गया जबकि शुभम को भी काफी चोटें आई हैं। उसका एक पैर भी टूट गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजीत तिवारी मूलरूप से इंदिरानगर के दीनदयालपुरम का रहने वाला है।
उसने राम राज यादव के घर के पास ही जमीन खरीदी है जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। अजीत व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
पिटाई से सुरेंद्र का सिर फट गया और एक हाथ टूट गया जबकि शुभम को भी काफी चोटें आई हैं। उसका एक पैर भी टूट गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजीत तिवारी मूलरूप से इंदिरानगर के दीनदयालपुरम का रहने वाला है।
उसने राम राज यादव के घर के पास ही जमीन खरीदी है जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। अजीत व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।