{"_id":"5965d1374f1c1bf6338b45fa","slug":"drunk-man-burn-out-two-dozen-vehicles-which-comes-in-his-way-to-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय जाने का नहीं मिला रास्ता तो लगा दी दो दर्जन गाड़ियों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय जाने का नहीं मिला रास्ता तो लगा दी दो दर्जन गाड़ियों में आग
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच जाने की जल्दी तो जग जाहिर है, लेकिन किसी को इस कदर भी जल्दी हो सकती है कि वह दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दे। ऐसा ही एक मामला पुणे से सामने आया है, जहां एक शख्स ने उसके और शौचालय के बीच बाधा बनी दो दर्जन के ज्यादा वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन
मामला शहर के जनता नगर का हैं, जहां एक युवक शराब के नशे में शौच के लिए पहुंचा। लेकिन उसे शौचालय तक जाने में दिक्कत हो रही थी क्योंकि रास्ते में कई वाहन खड़े थे। नशे के कारण युवक को कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा और उसके वहां खड़े सभी वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी पर दत्तावाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा लगाई गई आग में 23 बाइक, 1 ऑटो और 2 साइकिल खाक हो गई हैं।
विज्ञापन