{"_id":"594706e84f1c1bbf5b8b4744","slug":"cbi-arrests-army-colonel-three-others-in-case-of-bribery","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में सेना का कर्नल समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने के आरोप में सेना का कर्नल समेत चार गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पुणे स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारियों से कथित रूप से रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कंपनी के तीन अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि कर्नल शैवाल कुमार सेना की पूर्वी कमान में योजना और अभियांत्रिकी शाखा में तैनात थे। उन्होंने सेना को उपकरणों की सप्लाई के मामले में उक्त कंपनी से 1.80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
कुमार ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर फरवरी में 50 हजार रुपये लिए थे। उन्हें दूसरी किस्त देने के लिए पुणे स्थित एक्सटेक इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिट के प्रबंध निदेशक शरत नाथ, निदेशक विजय नायडू और स्थानीय प्रतिनिधि अमित राय यहां आए थे।
विज्ञापन
सीबीआई ने कर्नल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के तीनों अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुणे में चार और कोलकाता में दो ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया।