फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   young man who gone to meet girl on Valentine Day taken hostage and beaten in Chhindwara

MP News: वैलेंटाइन डे पर युवक के साथ कांड, युवती ने मिलने बुलाया, पर पहुंच गए परिजन; फिर क्या हुआ?

Thu, 15 Feb 2024 12:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 12:52 PM IST
सार

बेटे को बंधक बनाए जाने की जानकारी लगने पर उसके परिजनों ने घटना की सूचना गाडरवाड़ा पुलिस को दी। जिसके बाद देहात पुलिस की मदद से युवक का पता लगाया और फिर आरोपियों के चुंगल से मुक्त कराया।

विज्ञापन
young man who gone to meet girl on Valentine Day taken hostage and beaten in Chhindwara
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरसिंहपुर के गाडरवाड़ा के रहने वाले एक युवक की सोशल मीडिया के जरिए छिंदवाड़ा की युवती से जान-पहचान हुई।  बुधवार को वैलेंटाइन डे पर युवक युवती से मिलने के लिए छिंदवाड़ा आ गया। लेकिन, युवती के परिजनों की इसकी भनक लग गई। उन्होंने युवक को बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने युवक को उनके चंगुल से मुक्त कराया।  

विज्ञापन


टीआई जीएस उईके ने बताया कि नरसिंहपुर गाड़रवाड़ा का रहने वाले अनुराग जाटव (19) की पहचान थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। बुधवार को अनुराग उससे मिलने के लिए छिंदवाड़ा आया था। इस दौरान युवती के परिजनों और परिचितों सैजू, अभय और मुकेश ने युवक को पकड़ गया। उन्होंने सैजू के मकान में अनुराग को बंधक बना लिया। वे दोपहर 12 से रात 8 बजे तक अनुराग को बंधक बनाए रखे। इस बीच युवती के परिजनों ने अनुराग के मोबाइल से उसके माता-पिता को फोन कर छिंदवाड़ा बुला लिया। 
विज्ञापन


बेटे अनुराग को बंधक बनाए जाने की जानकारी लगने पर परिजनों ने घटना की सूचना गाडरवाड़ा पुलिस को दी। गाडरवाड़ा पुलिस ने देहात पुलिस से संपर्क किया। लोकेशन की मदद से युवक का पता लगाया और फिर उसे आरोपियों के चुंगल से मुक्त कराया। मारपीट में घायल अनुराग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed