{"_id":"69b1ac96-bdf5-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"women-died-in-absence-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज न मिलने से मौत, डॉक्टर सीएम की ड्यूटी पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज न मिलने से मौत, डॉक्टर सीएम की ड्यूटी पर
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 16 May 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुरी जिला अस्पताल में प्रसव के बाद इलाज के लिए लाई गई महिला को इलाज न मिलने से उसकी एंबुलेंस में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जिस समय महिला अस्पताल पहुंची तो अस्पताल के डॉक्टर और नर्स स्टाफ की ड्यूटी सीएम शिवराज सिंह चौहान के अटल ज्योति कार्यक्रम में लगी हुई थी।
महिला अस्पताल के बाहर पौने घंटे तक तड़पती रही, उसके परिजन और 'आशा' कार्यकर्ता कई बार अस्पताल के अंदर डॉक्टर और नर्स को ढूंढने गए लेकिन कोई नहीं मिला।
मंगलवर रात पोहरी के दौरानी निवासी आदिवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पोहरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला ने बुधवार दोपहर एक बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद ही महिला की तबीयत खराब हो गई। तब महिला को शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर किया गया।
नहीं मिले डॉक्टर
करीब 45 मिनट में एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंच गई। वहां पहुंचकर अस्पताल में डॉक्टर और नर्स ही नहीं मिले। ऐसे में महिला पौने घंटे तक एंबुलेंस में तड़पती रही और उसने दम तोड़ दिया।
उस समय अस्पताल के डॉक्टर और नर्स की सीएम के अटल ज्योति कार्यक्रम में हेल्थ काउंटर पर ड्यूटी लगी थी।
पहले हो चुकी थी मौत
हांलाकि, शिवपुरी जिला अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि महिला की हालत पहले से ही खराब थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पोहरी अस्पताल के अनुसार महिला का प्रसव आसानी से हो गया था। अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर हमने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
