{"_id":"bf0a9c02-767e-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"woman-tried-to-commit-suicide-in-front-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के सामने महिला ने खुद पर डाला केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के सामने महिला ने खुद पर डाला केरोसिन
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Feb 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में एक वरिष्ठ अध्यापक की पत्नी ने खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि कोई हादसा होने से बच गया और पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
महिला ने यह प्रयास राज्य में अध्यापकों को समान कार्य के लिये समान वेतन दिये जाने की मांग के लिये किया। मालूम हो कि समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर अध्यापक संघ काफी समय से आंदोलन कर रहा है। उन्हें आश्वासन तो मिलते रहे हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
यह घटना बुधवार की है जब मुख्यमंत्री अंत्योदय मेले को संबोधित करने के बाद हितग्राहियों को दस्तावेज बांट रहे थे। इसी दौरान सामने गैलरी में बैठी एक महिला ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल लिया और मुख्यमंत्री से मिलने के लिये बैरिकेड के बीच से निकलने लगी। महिला के हाथ में माचिस थी। वह खुद को कोई नुकसान पहुंचाती इससे पहले ही महिला पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में केरोसिन उड़ेलने वाली महिला ने अपना नाम रीता बेलेकर (35) बताया है। उसके पति सुखलाल बेलेकर धामनगांव हाईस्कूल में अध्यापक हैं। वह मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताना चाहती थीं।
