फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman lying on railway track with her child is safe after train passed in MP

रेलवे ट्रैक पर बच्चे के साथ लेटी महिला, सौ की स्पीड से गुजरी ट्रेन फिर भी नहीं आई कोई खरोंच

Sun, 24 Jun 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Updated Sun, 24 Jun 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
woman lying on railway track with her child is safe after train passed in MP

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक महिला पति से तलाक के बाद अपने डेढ़ महीने के बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर लेट गई। तबस्सुम नाम की ये महिला शनिवार को गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस से मुंबई जा रही थी। जिसके बाद अचानव वह नेपानगर स्टेशन पर उतर गई और अपने बेटे के साथ ट्रैक पर लेट गई। ऐसे में दोनों का बच पाना मुश्किल था।

विज्ञापन


उनके वहां लेटने के थोड़ी देर बाद ही सामने से पुष्पक एक्सप्रेस आ गई। 100 की स्पीड से आई ट्रेन महिला और उसके बेटे के ऊपर से गुजर गई। वहां मौजूद लोग इस खतरनाक मंजर के गवाह थे। सबको यही लग रहा था कि दोनों मां बेटे नहीं बच पाएंगे लेकिन जब ट्रेन स्टेशन से आगे निकल गई तो सब ये देखकर दंग रह गए, ट्रैक पर लेटे दोनों लोगों को एक खंरोच तक नहीं आई थी।
विज्ञापन


नेपानगर के स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं है। इस घटना के काफी देर बाद तक स्टेशन पर अफरातफरी मची रही। जब महिला से जीआरपी ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पति ने उसे तलाक दिया था। जिसके बाद से वह काफी तनाव में आ गई और ये कदम उठा लिया। 25 साल की तबस्सुम का कहना है कि वह मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली है और उसके पति का नाम मोहम्मद साजिद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed