Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-sarafa-market-gold-silver-price-drop-investment-tips-news

सोने-चांदी में ऐतिहासिक गिरावटः खरीदें या इंतजार करें? देखें कब मिलेगा ज्यादा फायदा

Sat, 21 Nov 2026 06:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

इंदौर के  सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट के बाद निवेश का सुनहरा अवसर बना है। वरिष्ठ कारोबारी मयंक अग्रवाल से जानें खरीदारी, शुद्धता और ईटीएफ से जुड़े हर सवाल का जवाब।

विज्ञापन
indore-sarafa-market-gold-silver-price-drop-investment-tips-news
सोना-चांदी के दामों में गिरावट पर इंदौर सर्राफा व्यापारियों ने अपनी राय रखी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने और चांदी के भाव में इन दिनों तेजी से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आम लोगों और निवेशकों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या इस समय सोने-चांदी में निवेश करना चाहिए या अभी और इंतजार करना बेहतर होगा। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी और  सर्राफा व्यापारियों से सीधे खरीदारी के बीच के अंतर तथा शुद्धता की जांच को लेकर भी कई तरह की जिज्ञासाएं हैं। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने मध्य भारत के सबसे बड़े इंदौर  सर्राफा बाजार का रुख किया और मयंक अग्रवाल इंदौर चांदी सोना जवाहरात दलाल एसोसिएशन सराफा के मंत्री से विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन

विज्ञापन


सोने-चांदी के भाव में गिरावट के बीच निवेश का सही समय क्या है?
भाव में लगातार हो रही गिरावट के बीच निवेश की रणनीति पर बात करते हुए मयंक अग्रवाल ने बताया कि सोने और चांदी में बहुत अधिक गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी गिरावट के बाद अब थोड़ा-थोड़ा निवेश शुरू कर देना चाहिए। उदाहरण के लिए यदि किसी को 20 किलो चांदी लेनी है, तो उसे एक साथ खरीदने के बजाय 5-5 किलो करके खरीदना चाहिए। मंदी के दौर में हमेशा यह कहा जाता है कि भाव अभी और गिरेंगे, लेकिन बाजार की यह चाल नई नहीं है। यदि भाव यहां से थोड़ा और नीचे जाता भी है, तो किस्तों में खरीदारी करने से निवेशकों को औसत कीमत का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतों में भारी अंतर का कारण क्या है?
कीमतों में आने वाले इतने बड़े अंतर के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भारत मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान देश है, जहां खाद्यान्न का उत्पादन होता है। हमारे देश में सोने और चांदी का उत्पादन नहीं होता, बल्कि हम विदेशों से इसे आयात करते हैं। भारतीय नागरिक इसके केवल उपभोक्ता और निवेशक हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, चीन और रूस जैसे बड़े देशों के ट्रेडर्स और बड़े खिलाड़ी इस बाजार को नियंत्रित करते हैं। यही बड़े प्लेयर्स बाजार में तेजी और मंदी का माहौल बनाते हैं। ऊंचे दामों पर माल बेचने और गिरावट आने पर कमजोर निवेशकों का माल निकलवाने की रणनीति दशकों से चली आ रही है। पिछले 50 साल से अंतरराष्ट्रीय बाजार इसी तरह बड़े खिलाड़ियों के नियंत्रण में काम कर रहा है।

ऑनलाइन खरीदें या सर्राफा बाजार से लें?
आजकल कॉलेज के छात्र और नई नौकरी पाने वाले युवा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश कर रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी और सर्राफा व्यापारियों से खरीदारी के अंतर को समझाते हुए मयंक अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन निवेश में निवेशक के पास केवल कागज या डिजिटल रिकॉर्ड रहता है, जबकि सर्राफा बाजार से खरीदने पर असली धातु आपके हाथ में होती है। यदि आपने इंदौर के सर्राफा बाजार से पक्के बिल और आरटीजीएस के माध्यम से सोना या चांदी का बिस्किट या गहना खरीदा है, तो आप उसे देश के किसी भी कोने जैसे दिल्ली में भी आसानी से बेच सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन माध्यम में यह सुविधा जरूर है कि व्यक्ति रात में या कभी भी घर बैठे ट्रेड कर सकता है, लेकिन भौतिक धातु अपने पास रखने का भरोसा और सुरक्षा अलग ही होती है।

शुद्धता की जांच और मिलावट की अफवाहों की सच्चाई क्या है?
बाजार में सोने-चांदी में मिलावट को लेकर चलने वाली चर्चाओं पर उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आज के समय में हॉलमार्क और एचयूआईडी नंबर का पूरा सिस्टम लागू हो चुका है। मिलावट की बातें 100 में से एकाध बार ही सुनने को मिलती हैं, जबकि 99 प्रतिशत कारोबार पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ होता है। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए शहर में हॉलमार्क सेंटर उपलब्ध हैं, जहां मामूली शुल्क देकर कोई भी ग्राहक अपने मेटल की जांच करवा सकता है। व्यापारियों द्वारा भी पक्का बिल और शुद्धता की पूरी जानकारी ग्राहकों को दी जाती है।


क्या शादियों के सीजन में बाजार की रौनक लौटेगी?
सोने-चांदी के दाम गिरने और शादियों का सीजन शुरू होने को उन्होंने आम परिवारों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से अत्यधिक तेजी के कारण केवल बुलियन का काम चल रहा था और जेवर का व्यापार प्रभावित हुआ था। केवल 25 प्रतिशत लोग ही मजबूरी में खरीदारी कर रहे थे। अब दाम कम होने से जिनके घरों में शादी है, उनके लिए यह सोने पर सुहागा जैसा अवसर है। शादी में टेंट, गार्डन और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया गया पैसा अगले दिन खत्म हो जाता है, लेकिन शादी में खरीदा गया सोना और चांदी परिवार की स्थायी संपत्ति बनकर रहता है। लंबे समय में यही धातु 20 गुना से लेकर 50 गुना तक का रिटर्न देती है।

इंदौर सर्राफा बाजार इतना लोकप्रिय क्यों है?
इंदौर सर्राफा बाजार के आकार और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मयंक अग्रवाल ने बताया कि यह मध्य भारत और मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सर्राफा बाजार है। प्रदेश के हर संभाग और जिले के छोटे-बड़े दुकानदार खरीदारी के लिए इंदौर सर्राफा पर ही निर्भर रहते हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 2 किलो से लेकर 20 किलो तक सोने का कारोबार होता है, जिसका मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये से लेकर 20 करोड़ रुपये प्रतिदिन तक रहता है। करीब 150 साल से भी अधिक पुराने इस ऐतिहासिक बाजार में वर्तमान में लगभग 2000 दुकानें संचालित हैं और सर्राफा एसोसिएशन के 900 से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। स्वयं हमारे परिवार की पांचवीं पीढ़ी इस बाजार में व्यापार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed