{"_id":"cdd1e97fec06dc0b800b0b19b9d19c8a","slug":"woman-kills-self-over-loss-of-job-holds-colleagues-responsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी जाने से निराश महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी जाने से निराश महिला ने दी जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Jun 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के सुखलिया इलाके में एक 45 साल की महिला ने खुदकुशी कर ली। माना जा रहा है कि महिला नौकरी जाने से निराश थी और इसी के चलते उसने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
मैन्सी डिसूजा नाम की ये महिला एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में रहती थी और एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
मंगलवार की शाम आंशिक रूप से विघटित उसकी लाश उसके फ्लैट से मिली जो इमारत की तीसरी मंजिल पर है। वे अपने फ्लैट में पिछले आठ साल से अकेली रहती थीं।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें नैन्सी ने लिखा है कि वो अपनी जान इसलिए दे रही है क्योंकि अब उसके पास नौकरी नहीं रही। वो मंगलिया इलाके की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
सुसाइड नोट के मुताबिक उसके कलीग्स ने उसके बॉस के सामने उसकी इमेज खराब की जिसके कारण उसकी नौकरी चली गई।
हीरा नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज बसंत मिश्रा के मुताबिक नैन्सी ने जान देने के लिए शायद जहर का इस्तेमाल किया। लाश को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
