फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman in mp has dextrocardia, where all internal parts of body placed in opposite direction

इस महिला के शरीर के सभी अंग हैं उल्टी दिशा में, रिपोर्ट्स से हुआ खुलासा

Sun, 08 Apr 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
woman in mp has dextrocardia, where all internal parts of body placed in opposite direction

मध्यप्रदेश की रहने वाली एक महिला पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुई तो कुछ चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट ने डॉक्टरों को हैरान कर दिया, जांच में पता चला कि महिला के शरीर के भीतर के सभी अंग उल्टी दिशा में हैं। 45 वर्षीय दशोमति पटेल करीब एक सप्ताह पहले पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दशोमति को गॉल ब्लेडर में पथरी थी जिस कारण उसे तीन साल से उल्टियों और असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा था। जांच में पता चला कि उसका गॉल ब्लेडर सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा उल्टी दिशा में है। 

विज्ञापन


हालांकि डॉक्टरों ने शुक्रवार को दशोमति का ऑपरेशन कर उसे पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सर्जरी विभाग के ही प्रोफेसर डॉक्टर महिम कोशरिया का कहना है कि दशोमति की सोनोग्राफी से उनके गॉल ब्लेडर में पथरी का पता चला था। इसके बाद ऑपरेशन से पहले की जाने वाली सभी जांचें की गईं जिसमें फिटनेस के लिए चेस्ट, पेट और लीवर का एक्सरे और सोनोग्राफी शामिल थी। कोशरिया ने बताया कि रिपोर्ट में दशोमति का लीवर और पित्ताशय बाईं ओर दिखा जबकि सामान्य व्यक्ति का लीवर और पित्ताशय दाईंओर होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दशोमति का हार्ट भी दाईं ओर था जबकि सामान्य लोगों का हार्ट बाईं ओर होता है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्लभ बीमारी होती है जिसे डेक्स्ट्रोकार्डिया और साइट्स इन्वर्सेस विसेरम कहा जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के शारीर के भीतरी अंग सामान्य व्यक्तियों  की अपेक्षा विपरीत दिशा में होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed