पत्नी की मदद से पति ने किया रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की के साथ तीन महीने तक बार बार रेप हुआ। जिस शख्स ने रेप किया उसकी पत्नी ने इस काम में उसकी मदद की। मामला मध्य प्रदेश के मुरैना का है।
पीड़ित लड़की के परिवार को इस बारे में तब पता चला जब लड़की प्रेगनेंट हो गई। जब परिवार के लोगों ने तेजी से उभरते उसके पेट के बारे में पूछा तो लड़की ने पूरी कहानी उन्हें बताई।
पत्नी ने की पति की मदद
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक उसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि वो तीन माह की गर्भवती है। इस मामले में अभियुक्त पप्पू कवाडिया (50) और उसकी पत्नी अमीना (45) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुरैना के गणेशपुरा मोहल्ले में रहने वाले पप्पू ने तीन महीने पहले बच्ची को मिठाई का लालच दिया और अपने घर ले गया। जब वो बच्ची को बेडरूम में ले गया तो उसकी पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
कई बार किया रेप
पुलिस ने बताया कि उसने बच्ची के साथ रेप किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद तो पप्पू ने उसके साथ कई मर्तबा रेप किया।
बच्ची के माता पिता ने उसका गर्भ समाप्त करने के लिए डॉक्टरों से सलाह ली है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरा इलाका स्तब्ध है और अपने बेटियों की सुरक्षा के प्रति सावधानी बरत रहा है।
पहले भी हुई ऐसी घटना
ये मुरैना में दूसरा मामला है जब किसी पत्नी ने रेप में अपने पति की मदद की हो। सबलगढ़ इलाके से भी पिछले साल अक्तूबर में एक ऐसी ही खबर आई थी जहां एक महिला ने रेप में अपने पति की मदद की थी।
सवाल ये है कि हमारा समाज आखिर जा कहां रहा है? और इस सवाल का जवाब हमें खुद की तलाश करना होगा।
