फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman hanged himself after illicit relationship

अवैध संबंधों के आरोपों के बाद फंदे से झूल गई चार बच्चों की मां

Thu, 17 Mar 2016 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
woman hanged himself after illicit relationship
suicide - फोटो : suicide

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक महिला को पंचायत और समाज के अत्याचारों के कारण जान देने पर मजबूर होना पड़ा। खुद पर लगाए गए अवैध संबंधों के आरोपों के बाद महिला ने घर के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार टीकमगढ़ जिले के बजरूआ खारी गांव निवासी चार बच्चों की मां 36 साल की लक्ष्मी पाल (बदला हुआ नाम) पर गांव की पंचायत ने एक दलित युवक से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


पंचायत ने फरमान सुनाया कि सजा के तौर पर महिला के पति राकेश को पंचायत सदस्यों को शराब की दावत देनी होगी। पंचायत के इस फरमान के बाद महिला ने ये खतरनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने महिला पर लगे आरोप के बाद उसे अनोखी सजा सुनाते हुए पूरे परिवार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना, सभी का गंगा में स्नान और गांव के तीस लोगों को शराब की दावत देने का आदेश दिया जिससे उसके पापों का प्रायश्चित हो सके।

पंचायत ने सुनाई गांव वालों को शराब पिलाने की सजा

woman hanged himself after illicit relationship
wine - फोटो : wine

लक्ष्मी को पंचायत ने अलग से एक और सुजा सुनाते हुए गांव से 12 किलोमीटर दूर स्थित कुंडेश्वर शिवा मंदिर के पूरे रास्ते पर काम करने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार यह सारा वाक्या तब शुरू हुआ जब गांव के कुछ लोगों ने लक्ष्मी पर उसके पति राकेश के साथ काम करने वाले दूसरे गांव के दलित युवक से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। 

इसी वजह से एक पखवाड़े पहले ही लक्ष्मी और उसके परिवार को दूसरे गांव में होने वाली धनिराम पाल के घर पर हुई शादी में भी नहीं बुलाया गया। क्योंकि ग्रामीणों का विश्वास था कि अवैध संबंधों के चलते महिला दागी हो गई है। 

इससे अपमानित लक्ष्मी के परिवार ने पहले यह मामला पाल बिरादरी के वरिष्ठ लोगों के सामने उठाया, वहां बात न बनने पर सोमवार को बिरादरी की पंचायत में इस मुद्दे को रखा गया। जहां उल्टे महिला के परिवार को ही सजा सुना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed