Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chilam Row In Mahakal Sawari! Object Seen In Baba's Hand Sparks Outrage, 5 Devotees Demand Probe

उज्जैन: महाकाल की सवारी में चिलम जैसी वस्तु दिखने पर विवाद, श्रद्धालुओं ने की शिकायत; कार्रवाई की उठी मांग

Sat, 21 Nov 2026 11:01 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

उज्जैन में महाकाल की सवारी के दौरान चंद्रमोलेश्वर स्वरूप के हाथ में कथित तौर पर चिलम जैसी वस्तु दिखाई देने पर विवाद हो गया है। पांच श्रद्धालुओं ने कलेक्टर और मंदिर समिति से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
Chilam Row In Mahakal Sawari! Object Seen In Baba's Hand Sparks Outrage, 5 Devotees Demand Probe
महाकाल की सवारी में कथित चिलम को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कार्तिक-अगहन मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की पहली सवारी के दौरान सामने आए एक फोटो और वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। पालकी में विराजमान बाबा महाकाल के चंद्रमोलेश्वर स्वरूप के हाथ में कथित तौर पर चिलम जैसी वस्तु दिखाई देने के मामले में उज्जैन के पांच युवा श्रद्धालुओं ने कलेक्टर और मंदिर समिति से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को निकली सवारी से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला उठा। आरोप है कि पालकी में विराजमान भगवान के एक हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखाई दे रही है। शिकायतकर्ताओं ने इसमें मादक पदार्थ होने की आशंका भी जताई है। बताया जा रहा है कि सवारी के दौरान यह वस्तु भगवान के हाथ में दिखाई दे रही थी। संबंधित दृश्य श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर भी साझा किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई में पहुंची शिकायत

उज्जैन निवासी ईशान सिंह, आनंद त्रिवेदी, रौनक उज्जैनिया, लक्ष्य परिहार और विशाल शर्मा ने मंदिर समिति के साथ मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर रोशन सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायतकर्ताओं ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए पांच प्रमुख बिंदुओं पर आपत्ति जताई है।

शिकायत में कहा गया है कि किसी भी पुराण, वैदिक ग्रंथ या शैव परंपरा में भगवान की पूजन पद्धति में मादक पदार्थों के अर्पण या प्रदर्शन का विधान नहीं है। युवाओं का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के नशामुक्ति अभियानों के बीच इस तरह के दृश्य समाज और युवाओं में गलत संदेश दे सकते हैं। इससे नशे को आस्था से जोड़ने की प्रवृत्ति को भी बढ़ावा मिल सकता है।

सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर उठाए सवाल

श्रद्धालुओं ने सवारी की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सवारी के दौरान 15 पुलिसकर्मियों, 12 से अधिक मंदिर सुरक्षाकर्मियों और मंदिर प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी थी। इसके बावजूद भगवान के स्वरूप तक यह वस्तु कैसे पहुंची और रामघाट पर पूजन तक इसे क्यों नहीं हटाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।

मंदिर से जुड़े कुछ पुजारियों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहा कि सवारी में चिलम अर्पित करने की कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए उचित कार्रवाई की जरूरत जताई है।

श्रद्धालुओं ने रखीं ये मांगें

  • मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

  • आगामी सवारियों में पालकी, भगवान के स्वरूप और पूजन सामग्री की मर्यादा बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

  • सवारी व्यवस्था में शामिल कर्मचारियों और संबंधित लोगों के लिए आचार संहिता निर्धारित की जाए।

फिलहाल इस मामले में मंदिर समिति और जिला प्रशासन की ओर से होने वाली जांच और संभावित कार्रवाई पर श्रद्धालुओं की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed