फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman gangraped by husband and brother in law

पति-देवर समेत आठ लोगों ने किया गैंगरेप, सड़क पर फेंका

Wed, 27 Jan 2016 09:29 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
woman gangraped by husband and brother in law

मध्य प्रदेश में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मामले के तहत एक विवाहिता के साथ उसके पति समेत आठ लोगों ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसे मरा समझ कर बोरे में बंद करके सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन


महिला पुलिस को बोरे में बंद जख्मी हालत में मिली। बोरा हिलता देख पुलिस ने उसे बाहर निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


देवास पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मुताबिक, महिला उज्जैन के नागझिरी रोड की रहने वाली है। उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। दोनों दो साल से अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की

woman gangraped by husband and brother in law

25 जनवरी को देवास में केस की सुनवाई के बाद महिला उज्जैन जाने के लिए देवास बस स्टैंड पहुंची थी। यहीं से उसके पति ने उसे अगवा कर लिया। महिला के मुताबिक पति उसे किसी होटल में ले गया। वहां देवर समेत सात लोग पहले से थे।

यहां पति और देवर ने केस में समझौते के लिए दबाव बनाया और न मानने पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के बयान के बाद देवास पुलिस ने पति और देवर समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी के अनुसार पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी। महिलाओं को पूरी तरह न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed