{"_id":"8fc0f75974db14af3f73c5a7ecd7b08b","slug":"woman-cisf-cop-shoots-herself-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी ना मिलने से नाराज महिला कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी ना मिलने से नाराज महिला कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। महिला कांस्टेबल की तैनाती राजा भोज इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर थी। घटना मंगलवार दोपहर की है।
विज्ञापन
महिला ने खुद को गोली उस वक्त मारी जब वह एयरपोर्ट प्रांगण के नजदीक बने गार्ड रूम में थी। उसने खुद को दो गोली मारीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन क्यों, इस बात का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है हालांकि पुलिस अभी जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
फिलहाल प्रारंभिक जांच के दौरान जो बातें निकल कर सामने आई हैं उनमें से एक ये भी है कि रितु (महिला कांस्टेबल) को रक्षाबंधन के लिए छुट्टी नहीं मिली थी।
रितु यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली है और अभी उसकी शादी नहीं हुई है। फरवरी में ही यहां उसकी ड्यूटी लगी थी। 2009 में उसने सीआईएसएफ ज्वाइन किया था। भोपाल से पहले उसकी पोस्टिंग पुणे और मुंबई भी थी।
