{"_id":"61dec0c3a3417f626c61adce","slug":"will-we-defeat-corona-like-this-human-chain-in-chhatarpur-masks-missing-social-distancing-also-blown-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे हराएंगे हम कोरोना को?: छतरपुर में मानव शृंखला, मास्क नदारद, सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ाई धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे हराएंगे हम कोरोना को?: छतरपुर में मानव शृंखला, मास्क नदारद, सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ाई धज्जियां
Wed, 12 Jan 2022 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:21 PM IST
सार
छतरपुर में बुधवार को एक बार फिर भाजपा की ओर से मानव शृंखला का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क का उपयोग किया।
विज्ञापन
Chhatarpur: भाजपा पिछड़ा वर्ग की मानव शृंखला के दौरान न तो जिलाध्यक्ष ने मास्क ठीक से लगाया न उनके साथ खड़े लोगों ने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में बुधवार को एक बार फिर भाजपा की ओर से मानव शृंखला का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क का उपयोग किया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में आयोजन कर रही है। इसी के तहत दो दिन पहले भी भाजपा ने भाजपा कार्यालय के सामने मानव शृंखला बनाई थी। बुधवार को भी भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर के सबसे व्यस्ततम छत्रसाल चौराहे पर मानव शृंखला का आयोजन किया।
इस दौरान तकरीबन 50 से 60 लोग ही एकत्रित हुए थे जो कोरोना गाइड लाइन की सरेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए। आयोजन में शामिल अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। इतना ही नहीं जब भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे तब भी उनके पीछे खड़े कई लोगों ने मास्क नहीं लगाया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। जब उन्हें इसके बारे में बताया गया तो वे सिरे से खारिज करते हुए कहने लगे- हमारे सभी लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा है।