पति की नौकरी की खातिर महिला का दो साल तक रेप
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक महिला ने अपने पति की नौकरी के बदले खुद का सौदा कर लिया।
नौकरी देने वाला व्यक्ति महिला से दो साल तक बलात्कार करता रहा। इस बीच पीड़िता के पति की नौकरी भी नहीं लगी।
जब महिला ने शोषण के इस जाल से भागना चाहा तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। जिसके बाद महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
अश्लील फिल्म भी बनाई
जानकारी के अनुसार विक्रमपुरा निवासी 30 वर्षीय पीडिता के पडोस में रहने वाले युवक राजीव दुबे ने कहा कि वह उसके पति की नौकरी लगवा देगा।
इस बात पर महिला राजीव के संपर्क में आ गई और वह उसका देह शोषण करने लगा। इसके साथ ही उसने मोबाइल से उसकी गंदी वीडियो फिल्म भी बना ली।
जब पति की नौकरी नहीं लगी तो उसने उसके साथ संबंध खत्म करना चाहे इस पर आरोपी दुबे ने धमकी दी कि वह उसके गंदे फोटो जग जाहिर कर देगा तब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
