आमिर के बयान पर विवाद, पत्नी ने जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के सहिष्णुता पर दिए बयान पर जहां देशभर में बहस छिड़ गई है, वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर में यह विवाद एक विवाहिता की मौत की वजह बन गया।
आमिर के बयान को लेकर एक दंपति में इस कदर तकरार हुई की महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं पति का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जबलपुर के कोतवाली क्षेत्र के लहरी अपार्टमेंट में अयंक पांडे अपनी पत्नी सोनल पांडे के साथ रहते थे। बताते हैं कि आमिर खान के दो दिन पूर्व सहिष्णुता वाले मुद्दे पर दिए बयान को लेकर पति पत्नी में चर्चा चल रही थी।
अचानक दोनों इस मुद्दे पर एक दूसरे से बहस करने लगे, कुछ देर बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। पति अयक का कहना है कि पत्नी इस बात से आहत होकर दूसरे कमरे में गई और जहर खा लिया। उसे उल्टियां आनी शुरू हुई तो अयंक को उसके जहर खाने का पता चला।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
हालत बिगड़ने पर उसे अस्पाल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि दो दिन पूर्व बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने एक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा था कि देश में पिछले सात-आठ महीने में हालात खराब हुए हैं। इसको लेकर उनकी पत्नी किरण राव काफी चिंतित रहती हैं।
आमिर ने इस दौरान कहा कि उनकी पत्नी उनसे कई बार किसी दूसरे देश जाकर रहने की बात भी कह चुकी हैं। उनके इसी बयान को लेकर देशभर में खींचतान मची हुई है, इस बयान के कारण आमिर की काफी आलोचना भी हो रही है।
