फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Why are the results of bypolls in two assembly constituencies of Madhya Pradesh so important

क्यों अहम थे मध्य प्रदेश के दो विधानसभा उपचुनावों के नतीजे

Wed, 28 Feb 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 28 Feb 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Why are the results of bypolls in two assembly constituencies of Madhya Pradesh so important
कोलारस में मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती जारी - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में नवंबर 2017 में हुए चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद उत्साहित कांग्रेस अभी तक के रुझान में मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि,  दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे कुछ घंटों के बाद साफ हो जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। 
विज्ञापन


इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन दो विधानसभा के नतीजे मतदाताओं के मूड को बताने वाले समझे जा रहे हैं। 

यह बातें इन दो विधानसभा सीटों, उपचुनाव के बारे में अहम हैं और इसलिए इसे इतना महत्वपूर्ण माना जा रहा है: 
  •  
  • * मुंगावली और कोलारस दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है और दोनों ही सीटों के उपचुनावों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है। 
  • विज्ञापन
  •  
  • * मुंगावली से कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। बीजेपी ने पूर्व विधायक देशराज सिंह की पत्नी बाईसाब यादव को, कांग्रेस प्रत्याशी ब्रिजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  
  • * कोलारस में उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि वर्तमान कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव का निधन हो गया। यहां कांग्रेस ने महेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा और बीजेपी ने देवेंद्र जैन को चुनाव प्रत्याशी बनाया है। 
  •  
  • * दोनों सीटें गुना लोकसभा क्षेत्र में आती हैं, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खानदान का प्रभाव क्षेत्र रहा है। 
  •  
  • * सिंधिया के लिए अपने गृह क्षेत्र में दोनों सीटों को बरकरार रखना प्रतिष्ठा की लड़ाई है क्योंकि वह खुद को इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर देख रहे हैं। 
  •  
  • * वहीं बीजेपी ने अपने प्रयास में चुनाव प्रचार के लिए कैबिनेट मंत्रियों की फौज उतार दी है। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने के लिए कई सौगातों की झड़ी लगा दी है। 
  •  
  • * पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनावों में अपने बेहतर प्रदर्शन और पिछले साल नवंबर में हुए उपचुनाव में चित्रकूट सीट बरकरार रखने से उत्साहित कांग्रेस, जीत को लेकर आश्वस्त है। आखिरकार उसने 14,000 वोटों के बढ़िया अंतर से चित्रकूट सीट में जीत कायम रखी थी। 
  •  
  • * इस बीच, कांग्रेस से दोनों सीटों को छीनने के लिए बेकरार शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के लोगों के लिए कई लुभावनी घोषणाएं कर दी हैं। जिसमें सहरिया आदिवासियों को कुपोषण से निपटने के लिए हर महीने 1,000 रुपये की मदद देना शामिल है। कोलारस और मुंगावली में सहरिया आबादी का बड़ा हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed