फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   weather forecast update today in mp madhya pradesh news : MP Weather Today: Night mercury rose by 8 degrees in Pachmarhi, light rain expected in the state after two days

MP Weather Today: पचमढ़ी में रात का पारा 8 डिग्री उछला, दो दिन बाद प्रदेश में हल्की बारिश के आसार

Sat, 25 Dec 2021 12:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 12:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में न्यूनतम पारे में जारी उछाल से ठंड से लोगों को बहुत राहत है। एक-दो दिन में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है, इसके बाद फिर ठंड जोर पकड़ेगी। पचमढ़ी में 24 घंटे में रात का तापमान 8 डिग्री तक ऊपर आया है।

विज्ञापन
weather forecast update today in mp madhya pradesh news : MP Weather Today: Night mercury rose by 8 degrees in Pachmarhi, light rain expected in the state after two days
MP Weather Today: न्यूनतम तापमान में उछाल जारी - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। न्यूनतम पारे में जारी उछाल से ठंड से लोगों को बहुत राहत है। अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत रहेगी। बादल छाने से पारे में उछाल जारी रहेगा। एक-दो दिन में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है, इसके बाद फिर ठंड जोर पकड़ेगी। बीते 24 घंटे की बात करें तो सागर, भोपाल, दतिया में ही पारे में गिरावट रही। पचमढ़ी में 24 घंटे में रात का तापमान 8 डिग्री तक ऊपर आया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो और नौगांव में 7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 26 दिसंबर को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव प्रदेश पर भी पड़ेगा, 26 दिसंबर की शाम से ही मध्य प्रदेश में बादल छा जाएंगे। जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बादल छाए रहेंगे। अगले दिन से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से उत्तर भारत के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। 28 दिसंबर को शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खजुराहो, नौगांव में 7 डिग्री, ग्वालियर में 7.4, दतिया में 8.9, रायसेन में 9.5, मंडला में 9.4, रीवा में 7.4, उमरिया में 8.8, टीकमगढ़ में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी में मिनिमम टेंपरेचर 8 डिग्री तक चढ़कर 12 पर पहुंच गया है। भोपाल में रात का तापमान 10.7 तो दिन का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 25.2 तो न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री पर रहा। खरगौन सबसे गर्म रहा, यहां दिन का तापमान 31 डिग्री रहा। सिवनी में दिन सबसे ठंडा रहा। यहा दिन का तापमान 19.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। शहडोल, जबलपुर व होशंगाबाद संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके बाद दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। हवाओं का रुख बदलने से 27 दिसंबर से मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 30 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की  संभावना है, जिसकी वजह से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed