{"_id":"cf2cda94-dcba-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"we-need-to-save-the-lives-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर बाद में, लोगों का जीवन बचाना प्राथमिकताः शिवराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर बाद में, लोगों का जीवन बचाना प्राथमिकताः शिवराज सिंह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड में फंसे लोगों को पहले जिंदा निकाला जाए। वे जीवित ईश्वर हैं। मंदिर का पुर्निर्माण भी होना चाहिए लेकिन पहली प्राथमिकता जीवन बचाना है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान के इस बयान को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने केदारनाथ मंदिर के पुर्निर्माण का जिम्मा गुजरात को देने की मांग की थी।
विज्ञापन
जब मंदिर के पुर्निर्माण में सहयोग के बारे में मुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भी इसमें उत्तराखंड की मदद करेगा पर फिलहाल ये समय इन बातों का नहीं है।
विज्ञापन
मौका था डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का जहां पत्रकारों ने शिवराज सिंह चौहान से उत्तराखंड के मुद्दे पर सवाल किए थे।
उत्तराखंड में हुई तबाही पर शिवराज सिंह चौहान ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीड़ितों के लिए मध्यप्रदेश की ओर से दो करोड़ की आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई गई है।
