फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   water kept by armed guards in bundelkhand

बुंदेलखंड में पानी की रखवाली कर रहे हथियारबंद गार्ड

Thu, 04 Feb 2016 02:41 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
water kept by armed guards in bundelkhand

सूखे की मार झेलते बुंदेलखंड से किसानों की आत्महत्या की खबरें तो गाहे बगाहें आती ही रहती हैं, लेकिन ये खबर जो हम आपको दे रहे हैं उसे पढ़कर सच में आप हैरत में पढ़ जाएंगे। सोना-चांदी और कीमती चीजों की रखवाली में तो आपने हथियारबंद गार्डों को मुस्तैद देखा होगा लेकिन अगर ये ही गार्ड पानी की रखवाली में लग जाएं तो कैसा लगेगा।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के टीकमगढ़ में आजकल बिल्कुल ऐसा ही हो रहा है। जहां एक नहर के पानी की रखवाली में तीन चार हथियारबंद गार्ड हर समय तैनात रहते हैं। टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद को डर है कि कहीं उनके हिस्से का पानी नजदीकी यूपी के लोग चुरा न ले जाएं इसलिए गार्डों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड क्षेत्र में इस बार मात्र 473.6 मिमी बारिश हुई जबकि औसतन बारिश का स्तर 995 मिमी है। कम बारिश के कारण यहां लगातार सूखे के हालात बने हुए हैं और लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के किसानों से है पानी चुराने का डर

water kept by armed guards in bundelkhand

टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष भाजपा की लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने बताया कि वो इन सुरक्षा गार्डों का भुगतान अपने खर्चे पर कर रही हैं। जिला कलेक्टर ने यूपी के ललितपुर के जिलाधिकारी से इस संबंध में बात की थी कि यूपी के किसान नदी से पानी नहीं निकाल सकें लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

ऐसे में हमारे पास अपने पानी के स्रोत को बचाने के अलावा कोई चारा नहीं है। अगर पानी के स्रोत पर पहरा बना रहता है तो यह पानी छह महीने के लिए हमारे कस्बे की जरूरतें पूरी कर सकता है।

टीकमगढ़ की आबादी 90 हजार के करीब है जो 27 वार्ड में बंटी हुई है। इनमें से आधे से ज्यादा वार्ड में नगर पालिका की ओर से दो दिन में एक बार पानी सप्लाई किया जाता है। जबकि बाकी वार्डों को तीन दिन में एक बार ही पानी नसीब हो पाता है।

सूखे से जूझ रहा बुंदेलखंड का इलाका

water kept by armed guards in bundelkhand

पानी की आपूर्ति कस्बे से पांच किलोमीटर दूर जैमिनी नदी पर बने बांध से होती है। जिससे पानी यूपी-एमपी बार्डर पर बने राजघाट बांध को जाता है। हथियारबंद गार्ड बांध के एक किलोमीटर लंबे क्षेत्र में देर रात तक पहरेदारी करते हैं।

पालिका परिषद की ओर से गार्डों की यह व्यवस्‍था बीते दो महीने से तब से की गई है, जब से फसलों की स‌िंचाई शु्रू हुई है। बता दें कि बुंदेलखंड में बीते तीन साल से किसानों को सूखे का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और निराश किसान खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं।

लेकिन सरकारों को उनकी कोई सुध ही नहीं है। वहीं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई के लिए बजट की व्यवस्‍था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed