फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vyapam ‘Whistleblower’: ‘Too many guards, they even follow me to toilet’

मेरे सुरक्षा गार्ड मेरा टॉयलेट तक पीछा करते हैं: व्हिसलब्लोअर

Fri, 22 Jan 2016 08:41 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
Vyapam ‘Whistleblower’: ‘Too many guards, they even follow me to toilet’

व्यापम घोटाले के ब्हीसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी उनको मुहैया कराई गई पुलिस सुरक्षा से परेशान हैं। उनका कहना है कि उनके सुरक्षा गार्ड उनका टॉयलेट तक पीछा करते हैं।

विज्ञापन


आशीष ने कहा कि मेरे सुरक्षा गार्डों की संख्या इतनी ज्यादा है कि वे हर घड़ी मेरे साथ रहते हैं। भले ही वह घर पर ही क्यों न हो। ग्वालियर के रहने वाले आशीष ने गलती से इस बात की शिकायत कर दी थी कि उनके मिली सुरक्षा पर्याप्त नहीं है जिसके बाद उनकी सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस सुरक्षा की वजह से मेरे घर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रात के 10 बजे से लेकर दिन के 10 बजे तक वे मेरे घर के अंदर ही रहते हैं। इससे मेरे घर की निजता खत्म हो गई है। मेरे परिवार वाले भी इससे नाराज हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त मजाक उड़ाते हैं

Vyapam ‘Whistleblower’: ‘Too many guards, they even follow me to toilet’

आशीष ने ही मध्य प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले में कई बड़े लोगों के नाम उजागर किए थे। इस घोटाले से जुड़े कई लोगों की असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद आशीष ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

उनका कहना है कि इतने ज्यादा सुरक्षा गार्डों की वजह से उनके दोस्त उनसे कटने लगे है। साथ ही लोग उन्हें देखकर उनकी हंसी उठाते हैं।

आशीष ने दावा किया है कि उन्हें जबसे सुरक्षा मुहैया कराई गई है तब से लेकर अब तक करीब 140 गार्ड बदले जा चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि उनके रहते हुए भी मेरे साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। ऐसे में इन सुरक्षा गार्डों का क्या जरूरत है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed