फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vyapam scam, mother alleged her daughter

व्यापमंः बेटी का आरोप, 'मेरी मां ने फर्जी ढंग से पाई नौकरी'

Fri, 07 Aug 2015 01:48 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
vyapam scam, mother alleged her daughter

मध्यप्रदेश का बहुचर्चित व्यापमं (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) घोटाला अब कथित तौर पर घरेलू हिंसा का कारण भी बन रहा है। पिछले दिनों इंदौर की एक लड़की ने अपनी मां के ख़िलाफ़ कोर्ट में शिकायत देकर चौंकाने वाला काम किया। लड़की का दावा है कि उसकी मां ने सही जानकारी छिपाई और व्यापमं के ज़रिए सरकारी नौकरी हासिल कर ली।

विज्ञापन


ये हैं आरोप
रचना (बदला हुआ नाम) की उम्र लगभग 15 वर्ष है. वह इंदौर में अपने पिता और दादी के साथ रहती है। उसके वकील केके कुन्हारे ने बीबीसी को बताया कि 1998 में रचना के माता-पिता की शादी हुई थी और सन् 2000 में उसका जन्म।
विज्ञापन


एक साल बाद 2001 में रचना की मां ने व्यापमं द्वारा आयोजित नर्सिंग की परीक्षा दी। इसमें उनका चयन हो गया। कुन्हारे के मुताबिक़ रचना की मां ने परीक्षा का फ़ॉर्म भरते समय ख़ुद को अविवाहित बताया था और नाम के साथ मायके का सरनेम इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने ढहाए जुल्म

vyapam scam, mother alleged her daughter

उन्होंने कहा कि रचना ने जब ये ख़बरें पढ़ीं कि व्यापमं घोटाले में कई लोगों के परिवार वालों को भी परेशान किया जा रहा है या पकड़ा जा रहा है तो वह सच बताने के लिए ज़ोर देने लगी। वकील कुन्हारे के मुताबिक़ रचना को लगा कि कहीं वे लोग भी परेशानी में न पड़ जाएं।

लिहाज़ा उसने सच बताने के लिए मां पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन बदले में उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। ऐसी दवा दी गई कि उसके ब्रेन में कैल्शियम जमा हो गया।

मामले की जांच शुरू
कुन्हारे कहते हैं कि रचना पहले पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट में आवेदन दिया। जहां सुनवाई के बाद ज़िला महिला बाल विकास अधिकारी को जांच के लिए कहा गया।

जांच के बाद रचना की मां के ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत इंदौर के हीरानगर थाने में केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। रचना के पिता का कहना है कि उनकी पत्नी कुछ सालों से एक और संतान के साथ अलग रहती है। पत्नी से संपर्क करने के लिए उनसे नंबर मांगा तो उनका कहना था कि उनके पास नंबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed