{"_id":"6090dfbaebbe7609bf3178c8","slug":"viral-video-groom-sitting-on-donkey-marriage-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: गधे पर मस्ती में बैठा दूल्हा, जमकर डांस कर रहे रिश्तेदार, मजे ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो: गधे पर मस्ती में बैठा दूल्हा, जमकर डांस कर रहे रिश्तेदार, मजे ले रहे लोग
Tue, 04 May 2021 11:16 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 May 2021 11:16 AM IST
सार
दरअसल, जिले की बागली तहसील के करोंदिया गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि इस गांव में दूल्हा गधे पर बैठकर विवाह करने जाता है। गांव में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है
विज्ञापन
गधे पर बैठकर शादी करने के लिए निकला दूल्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभी तक दूल्हे घोड़ी पर चढ़कर शादी करने जाते हैं, यह तो हम सबने सुना है , लेकिन एक जगह दूल्हे घोड़ी की जगह गधे पर बैठकर शादी करने चल दिया। वह भी बड़े मजे के साथ..मामला मध्य प्रदेश के देवास जिले का है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो तहलका मचाया है। अबतक कई हजार लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा गधे पर मजे से बैठा है और रिश्तेदार आसपास डांस कर रहे हैं।