फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Victory of Modivaad over dynasty, terrorism and hooliganism said Shivraj Singh Chauhan

लोकसभा चुनाव परिणाम पर बोले शिवराज: वंशवाद और आतंकवाद पर 'मोदीवाद' की जीत

Sat, 25 May 2019 04:12 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 25 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Victory of Modivaad over dynasty, terrorism and hooliganism said Shivraj Singh Chauhan
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : File Photo

मध्यप्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा है कि ये 'आतंकवाद, जातिवाद, गुंडावाद और वंशवाद पर मोदीवाद की जीत है।'


loader

उन्होंने कहा, "मैंने कहा था भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और भाजपा को 350 से अधिक सीट मिलीं। चुनाव की सबसे बड़ी उपलब्धि ये थी कि इसने जातिवाद, गुंडावाद का अंत किया है। वंशवाद, जातिवाद, आतंकवाद और गुंडावाद हारे हैं, इनपर मोदीवाद की जीत हुई है।" 

शिवराज ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन पर भी चुटकी ली जिसने महज 15 सीटें हासिल कीं और आरजेडी जिसने बिहार में एक भी सीट हासिल नहीं की। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जन कल्याण के लिए मतदान किया है। 

शिवराज ने कहा, "उत्तर प्रदेश में ये कहा गया था कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा का 40 सीट जीतना भी मुश्किल होगा। लेकिन लोगों ने जाति को वोट नहीं दिया और भाजपा को 62 सीट मिलीं। बिहार में, आरजेडी.. जो जाति आधारित राजनीति करती है, भी खाली रही। विपक्ष ने मुद्दों के बजाय मोदी को टारगेट किया।"

भाजपा प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, इस आरोप पर उन्होंने कहा, "भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग में विश्वास नहीं करती है। मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस ने अधिक सीट जीती हैं और उसे सरकार बनानी चाहिए। भाजपा को राज्य सरकार को गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर कुछ अपनेआप ही हुआ, तो हम कुछ नहीं कर पाएंगे।"

बता दें मध्यप्रदेश में भाजपा ने 29 लोकसभा सीट में से 28 पर जीत हासिल की है। वहीं जो एक सीट जीती गई है वो मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नरुल नाथ ने छिंदवाड़ा से जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed