फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in Bhopal-Delhi Vande Bharat Express Coach near Vidisha, All Passengers Rescued

Vande Bharat Fire : भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, विदिशा के करीब हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 17 Jul 2023 08:32 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 17 Jul 2023 08:32 AM IST
सार

Bhopal Delhi Vande Bharat Fire News : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Fire in Bhopal-Delhi Vande Bharat Express Coach near Vidisha, All Passengers Rescued
वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। सोमवार  सुबह भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत की ट्रेन में विदिशा के पास बैटरी बॉक्स में आग लग गई, हालांकि समय रहते रेलवे ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई भी रेल यात्री हताहत नहीं हुआ है। विदिशा के कुरवाई स्टेशन से सुबह 10:30 बजे वंदे भारत ट्रेन को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीआरएम से बात कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस में कुरवाई कैथोरा के पास आगजनी की घटना हुई। आग सी-14 कोच में लगी। हादसे के बाद ट्रेन रोककर यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इस कोच में 36 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना लगते ही 7:10 पर ट्रेन को कुरवाई में रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों का कहना है कि कोच में सीट के नीचे से धधकने की आवाज आई। आवाज सुनकर यात्री घबरा गए और वहां से भागे। जब ट्रेन रुकी तो पता लगा कि बैटरी में आग लगी हुई थी। इस ट्रेन में आईएस अविनाश लवानिया, कांग्रेस नेता अजय सिंह समेत कई वीआईपी सफर कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद पूरी ट्रेन खाली करा ली गई है। बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी ट्रेन। यह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी बॉक्स में लगी थी आग
भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आग वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स तक सीमित थी, जिसे बुझा दिया गया है। इलेक्ट्रिकली आइसोलेशन किया जा रहा है और जल्द ही ट्रेन शुरू हो जाएगी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बैटरी बॉक्स यात्री क्षेत्र से अपेक्षाकृत दूर अंडरगियर में स्थित है। जैसे ही घटना घटी, विद्युत सुरक्षा प्रणालियों ने बैटरियों को अलग कर दिया। आग बुझाई गई और खराब बैटरियां हटा दी गईं। ट्रेन चलने के लिए तैयार है।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनांक 17.07.2023 को गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से निर्धारित समय 05:40 बजे प्रस्थान कर कल्हार स्टेशन से गुजर रही थी, इसी दौरान कल्हार के स्टेशन प्रबन्धक को गाड़ी के C-14 कोच के बैट्री बॉक्स में धुआं निकलता दिखाई देने की सूचना मिली थी। प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को कुरवाई कैथोरा स्टेशन पर रोक कर जांच की गई। 


बैटरी बॉक्स यात्री क्षेत्र से अपेक्षाकृत दूर अंडरगियर में स्थित है। जैसे ही घटना घटी, विद्युत सुरक्षा प्रणालियों ने बैटरियों को अलग कर दिया। आग बुझा दी गई और खराब बैटरियों को हटा दिया गया। ट्रेन चलने के लिए तैयार है। गाड़ी के सभी यात्री सुरक्षित हैं। गाड़ी के विलंबित होने के कारण यात्रियों के लिए अतिरिक्त खानपान की व्यवस्था की जा रही है।

MP की पहली वंदे भारत है भोपाल-निजामुद्दीन
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन और फिर रानी कमलापति तक चलने वाली ये ट्रेन मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। 1 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 2 अप्रैल से इसका ऑफिशियल रन शुरू हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed