{"_id":"ca6e5826-cf6c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"urmila-grujer-was-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी खड़े देखते रहे और वो पिटती रही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी खड़े देखते रहे और वो पिटती रही...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एसएसपी के सामने पुलिस वालों ने क्रांग्रेस की महिला जिलाअध्यक्ष को सड़क पर पटक-पटक कर पीटा।
विज्ञापन
घटना उस समय घटी जब उर्मिला गुर्जर ने जिला प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी मुहिम के खिलाफ चक्काजाम कर दिया।
वे खिलाफ थीं क्योंकि अतिक्रमण के नाम पर कई हाथठेले और सब्जी-भाजी बेचने वाले लोगों को उनकी जगहों से हटाया जा रहा था।
इसी के विरोध में वह कलेक्टोरेट पहुंची थीं। इसी बीच उनकी पुलिस के झड़प हो गई और महिला आरक्षकों ने उनको लात घूंसों से मारा।
एसएसपी खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे और महिला आरक्षकों ने उन्हें मार-मार कर बेहोश कर दिया। उनको हवालात में बंद भी कर दिया लेकिन कांग्रेस की अन्य सदस्यों के दबाव पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
