फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Arrested Live Updates: कानपुर लाया जा रहा है विकास दुबे, उज्जैन एसपी ने कहा- यूपी पुलिस को बताएंगे हर तथ्य

Fri, 10 Jul 2020 03:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 Jul 2020 03:45 AM IST
खास बातें

मध्यप्रदेश पुलिस ने कानपुर गोलीकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंप दिया है। विकास दुबे को लेकर यूपी एसटीएफ उज्जैन से कानपुर के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। उससे अज्ञात स्थान पर मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ घंटे तक पूछताछ की। बता दें कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी से मध्यप्रदेश पहुंचा था। गाड़ी पर हाईकोर्ट लिखा हुआ था। इसी कारण वह आसानी से सीमा पार कर पाया। गाड़ी किसी मनोज यादव के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने विकास दुबे से किसी भी तरह का कोई संबंध होने की बात नकारी है। इसके अलावा गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए मिलीभगत की ओर इशारा किया है। जिसपर भाजपा ने उसे जवाब दिया है। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested in Ujjain Live Updates News in Hindi Gangster Vikas Dubey questioned at unknown place will be handed over to UP Kanpur Police
कुख्यात अपराधी विकास दुबे, उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:01 AM, 10-Jul-2020

झांसी टोल प्लाजा पर विकास दुबे को लेकर पहुंची यूपी एसटीएफ टीम ,कानपुर के लिए रवाना

कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3.13 बजे झांसी पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा है। इस दौरान झांसी के टोल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसटीएफ का काफिला गुजरते हुए आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। विकास को पुलिस की जिस गाड़ी में लाया जा रहा है उसके आगे पीछे पुलिस की दो अन्य गाडियां भी साथ चल रही हैं।
 
07:17 PM, 09-Jul-2020
पुलिस वालों के शवों को तेल से जलाना चाहता था विकास दुबे
विकास दुबे ने पुलिस के सामने कबूलनामे में कई बातें कबूली हैं। पूछताछ में उसने बताया कि हम पुलिसवालों के शव को तेल से जलाकर सबूतों को मिटाना चाहते थे, लेकिन पुलिस बल के अचानक से आ जाने की वजह से हमें शवों को वहीं छोड़कर भागना पड़ा। आगे पढ़ेंः- गैंगस्टर विकास दुबे का कबूलनामा

कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर उज्जैन पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहाः-
  • उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
  • विकास ने महाकाल मंदिर में 250 का टिकट लिया। उसने शुरुआत में अपनी पहचान छुपाई।
  • उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर हमारी नजर थी। विकास दुबे को हमने यूपी पुलिस के हवाले किया है। 
  • एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ के हवाले किया है। 
  • एसपी ने कहा, उज्जैन में विकास दुबे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
  • उज्जैन एसपी ने कहा, जिस दुकान से फूल और प्रसाद लिया उसी दुकानदान ने सूचना दी।
  • उन्होंने कहा कि कानपुर पुलिस से कई बार बात हुई है। उज्जैन पुलिस की पारदर्शी कार्रवाई है।
  • एसपी ने कहा, हर तथ्य से यूपी पुलिस को अवगत कराएंगे। 

पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया
पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया गया। वहीं, विकास के नौकर को भी पुलिस ने दबोचा। 

'जैसे हमारा बेटा खत्म हुआ वैसा ही उसके साथ होना चाहिए'
कानपुर एनकाउंटर में मारे गए पुलिस कर्मियों में से एक कांस्टेबल बबलू कुमार के पिता ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कहा, 'जैसे हमारा बेटा खत्म हुआ वैसा ही उसके साथ होना चाहिए। उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।'
विज्ञापन
06:19 PM, 09-Jul-2020

गिरफ्तारी है या आत्मसमर्पण- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

कानपुर गोलीकांड के आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जहां उसके उज्जैन पहुंचने को मिलीभगत बताया है वहीं भाजपा ने उसे जवाब देते हुए सेना और पुलिस का मनोबल गिराने वाला करार दिया है। इसके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूछा था कि ये गिरफ्तारी है या आत्मसमर्पण। आगे पढ़ें- विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने दिया जवाब

 
05:34 PM, 09-Jul-2020

आरोपी का उज्जैन पहुंचना मिलीभगत की ओर इशारा करता है- प्रियंका गांधी

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि आरोपी का उज्जैन पहुंचना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई। अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है।'
05:29 PM, 09-Jul-2020

प्रियंका गांधी ने सीबीआई जांच की मांग की है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीबीआई जांच की मांग की है। विकास ने पूछताछ में बताया कि देवेंद्र मिश्र से उसकी नहीं जमती थी। सीओ ने उसे देख लेने की धमकी दी थी, इसलिए मारा।
05:20 PM, 09-Jul-2020

सीजेएम तृप्ति पाण्डेय वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करेंगी सुनवाई

सूत्रों के मुताबिक, सीजेएम तृप्ति पाण्डेय वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 09-Jul-2020

पुलिस रिमांड पर लेकर कानपुर सबूत ढूंढने जाएगी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस रिमांड पर लेकर कानपुर सबूत ढूंढने जाएगी। खबर ये भी है कि विकास दुबे को पुलिस ने दी थी रेड की जानकारी। 
05:12 PM, 09-Jul-2020

उज्जैन के पुलिस सेंटर में है विकास दुबे

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि उज्जैन के पुलिस सेंटर में है विकास दुबे। यहां उससे पूछताछ जारी है। 
05:05 PM, 09-Jul-2020

विकास दुबे ने कहा, चौबेपुर के अलावा कई थानों में उसके मददगार

विकास दुबे ने कहा, मैंने सभी साथियों को अलग अलग भागने को कहा था। आगे उसने कहा कि एनकाउंटर के डर से फायरिंग की। इसके अलावा उसने कहा कि चौबेपुर के अलावा कई थानों में मेरे मददगार थे। 
05:02 PM, 09-Jul-2020

पुलिस पूछताछ में विकास दुबे ने क्या क्या कहाः-

  • पुलिसकर्मियों के शव जलाने के लिए तेल लाए थे।
  • शवों को जलाकर सबूत मिटाने की योजना थी
  • हमें खबर थी पुलिस सुबह आएगी।
  • पुलिस सुबह की बजाय रात में ही रेड करने आ गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed