{"_id":"6270c8a1ced46d2c6d7018e1","slug":"unveiling-the-statue-of-lord-parashuram-cm-shivraj-said-his-character-will-be-taught-in-schools","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण: सीएम शिवराज बोले- उनका चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण: सीएम शिवराज बोले- उनका चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 03 May 2022 12:14 PM IST
सार
महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्टाधातु की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि परशुराम का चरत्रि स्कूलों में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
भोपाल: भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति का अनावरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्ट धातु की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि परशुराम का चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा।
2 of 4
रथयात्रा में शामिल सीएम शिवराज।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम धन्य हैं। भगवान परशुराम का अवतरण दिवस है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने दुष्टों का अंत और मानवता का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि कुछ दुष्ट सज्जनता से नहीं मानते। वह तो ऐसी पूंछ की तरह हैं, जो कितनी भी पोंगली में डाली जाए सीधी नहीं होती। उनके लिए दंड उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मासूम बेटी के साथ दुराचार करने वालों को दंड देना ही पड़ता है। ऐसे दुष्ट आर्थिक रूप से टूटने तक नहीं मानते।
3 of 4
परशुराम जयंती पर गुफा मंदिर से निकाली गई रथयात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया कि भगवान परशुराम का चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को जल्द निर्देश दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही मंदिरों के पास की जमीन ना नीलाम हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। ऐसी जमीनों के अधिकार पुजारियों को दिए जाएंगे। वहीं, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए हैं। संस्कृत शिक्षकों को आगे भी रखा जाएगा। वहीं, उन्होंने कर्मकांडी ब्राह्मण छात्रों को स्कॉलरशिप देने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रथयात्रा में शामिल युवा।
- फोटो : अमर उजाला
1 जून को भोपाल का गौरव दिवस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने भोपाल की जनता से इंदौर की जनता के समान भाव लाने की अपील की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।